शिवपुरी। शिवपुरी शहर में मानस भवन के पास स्थित थोक सब्जी मंडी के कारण सुबह सुबह दो सडको पर जाम के हालत बन जाते थे। थोक सब्जी मंडी मे स्थान कम होने के कारण ठेलो पर फेरी लगाने वाले ठेले गांधी पार्क रोड आर्य समाज रोड और आर्यसमाज से गांधी पार्क की ओर जाने वाली रोड को जाम कर देते थे। कुल मिलाकर सुबह सुबह थोक सब्जी मंडी,मंडी से अधिक सडको पर अधिक पसरी दिखती थी,प्रतिदिन होने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए आज शनिवार की सुबह प्रशासन की टीम पहुंची और व्यापारियों से बातचीत कर इसे अनाज मंडी में शिफ्ट कराया।
इधर कोर्ट रोड पर भी थोक सब्जी विक्रेता और फल विक्रेता अपनी दुकान सडक पर रख लेते थे। जिससे कोर्ट रोड और ठंडी सडक पर भी यातायात जाम हो जाता था। सब्जी का यह काम काम सुबह सुबह होता था उसी समय स्कूलों की बसों का भी समय होता है और स्कूली बस इस जाम को और अधिक बडा करने का काम कर देती थी। कुल मिलाकर थोक सब्जी मंडी के कारण प्रात काल में शहर की पांच सड़कें जाम रहती थी।
आज शनिवार की सुबह नगर पालिका और यातायात पुलिस की सयुक्त टीम ने थोक सब्जी मंडी पर कार्यवाही की। टीम ने थोक व्यापारियों और किसानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अब मुख्य मार्ग पर मंडी नहीं लगाई जाएगी। उन्हें अपनी दुकानें सड़क से हटाकर निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित करने को कहा गया।
यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बताया कि मानस भवन और कोर्ट रोड क्षेत्र में लगने वाली इस मंडी के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती थी, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी होती थी। उन्होंने पुष्टि की कि सड़क पर लगने वाली थोक सब्जी मंडी को अब अनाज मंडी परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे यातायात सुचारु रहेगा और व्यवस्था में सुधार होगा।
यह कार्रवाई 12 नवंबर को ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के शिवपुरी प्रवास के बाद तेज की गई है। मंत्री तोमर ने पुरानी गल्ला मंडी का निरीक्षण किया था और प्रशासन को निर्देश दिए थे कि कोर्ट रोड तथा मानस भवन के पास सड़क पर लगने वाली फल एवं सब्जी मंडी को हटाकर पुरानी गल्ला मंडी में शिफ्ट किया जाए। प्रशासन वर्षों से इस स्थानांतरण का प्रयास कर रहा था।
प्रशासन के अनुसार, इस नई व्यवस्था से न केवल यातायात जाम की समस्या समाप्त होगी, बल्कि व्यापारियों और खरीदारों को भी एक सुव्यवस्थित मंडी का लाभ मिलेगा।