शिवपुरी। शिवपुरी के श्रीमंत माधव राव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में वर्ष 2022 में मध्य प्रदेश की तत्कालीन खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने इस महिला क्रिकेट अकादमी की शुरुआत कराई थी। महिला किक्रेट अकादमी के कारण शिवपुरी किक्रेट भरपूर फल फूल रहा है। शिवपुरी किक्रेट का आंचल हरा भरा है लेकिन कोख अभी भी सुनी ही है।
शिवपुरी महिला किक्रेट अकादमी में क्रिकेट के गुण सीखने वाली महिला किक्रेटर डब्ल्यूपीएल में खेलेगी,इनकी बोली लग चुकी है और लाखो रूपए इनको फीस मिल रही है,शिवपुरी किक्रेट का आंचल हरा भरा है लेकिन शिवपुरी में संचालित अकादमी अभी तक शिवपुरी में जन्मी किसी भी महिला क्रिकेटर को राष्ट्रीय स्तर पर नहीं पहुंचा सकी है इसलिए अभी तक इसकी कोख सूनी है।
तीन साल पहले, जून 2022 में शिवपुरी में स्थापित हुई महिला क्रिकेट अकादमी की तीन खिलाड़ी वूमेन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में खेलेंगी। खास बात यह है कि डब्ल्यूपीएल 2024 में शिवपुरी अकादमी की खिलाड़ी संस्कृति गुप्ता की पहली बार 10 लाख की बोली लगी थी, जबकि इस बार उनके शानदार प्रदर्शन के चलते मुंबई ने उन्हें 20 लाख में खरीदा है। इसी अकादमी की खिलाड़ी राहिला फिरदौस को भी मुंबई ने पहली बार 10 लाख में शामिल किया है। वहीं, गुजरात टीम ने अनुष्का शर्मा पर उनके बेहतरीन खेल की बदौलत 45 लाख की बोली लगाई है। पहली बार ऐसा हुआ है कि डब्ल्यूपीएल में मप्र से चार खिलाड़ी शामिल हो रही हैं, जिनमें से तीन शिवपुरी अकादमी से हैं। इन खिलाड़ियों का चयन उनके लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है।
संस्कृति गुप्ता बैटिंग लेफ्ट हैंडर, ऑलराउंडर
क्यों खरीदा: 2024 में वूमेन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उन्होंने सभी मैच खेले और 3 विकेट लिए, जिससे टीम की खिताबी जीत में योगदान दिया। इस बार उन्हें दोगुनी कीमत यानी 20 लाख में खरीदा गया।
अनुष्का शर्मा ओपनर बैट्समैन, राइट आर्म ऑफ स्पिन
क्यों खरीदा: 2024 में सीनियर नेशनल खिलाड़ी रहीं और पहली बार वूमेन प्रीमियर लीग में शामिल हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गुजरात ने उन्हें 45 लाख में खरीदा। वे अकादमी की इकलौती महिला क्रिकेटर हैं, जिन पर सबसे अधिक बोली लगी।
राहिला फिरदौस,विकेटकीपर
क्यों खरीदा राहिला पिछले तीन वर्ष से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और वर्तमान में मप्र सीनियर टीम की कप्तान हैं। पहली बार वूमेन प्रीमियर लीग में शामिल हुईं, जहां उनके प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई ने उन्हें 10 लाख की बोली में खरीदा।