शिवपुरी। भगवान श्रीराम का जीवन हमें त्याग, सेवा, और समर्पण का मार्ग दिखाता है और भगवान श्रीराम का विवाह संसारी प्राणी को सांसारिक जीवन से अवगत कराता है, देखा जाए तो लौकिक परंपराओं से परिचित कराने का एक माध्यम है श्री राम कथा, जिसमें भगवान श्रीराम का जीवन परिचय हरेक प्राणी के लिए कुछ ना कुछ सीख देता है इसलिए ही कथा का श्रवण करना चाहिए क्योंकि यह कथाएँ ही होती है जो मनुष्य को धर्म की ओर जोड़ने का कार्य करती है और व्यक्ति धर्म से जुड़कर मानव कल्याण का मार्ग प्राप्त करता है।
धर्म से जोड़ने और भगवान श्रीराम के जीवन का यह वर्णन सुनाया वनवासी कथाकार सुश्री संगीता किशोरी जी ने स्थानीय जल मंदिर मैरिज हाउस में एकल अभियान एवं श्री हरि कथा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्री राम कथा के माध्यम से भगवान श्री राम विवाह कथा का श्रवण करा रही थी। इस अवसर पर भगवान श्री राम विवाह को लेकर लौकिक परंपरा के रूप में माता सीता एवं राजा दशरथ, जनक जी आदि के जीवन चरित्र को भी कथा में श्रवण कराया गया। कथा में संगीत की सुमधुर लहरों के बीच महिला-पुरुषों ने नाचते-गाते हुए प्रभु भक्ति की और श्री राम- जय राम-जय-जय राम के जयघोष कथा प्रांगण में गुंजायमान रहे।
कथा में विशेष रूप से देवेन्द्र मजेजी, श्रीमती ज्योति मजेजी, मथुरा प्रसाद गुप्ता, कमल उपाध्याय, राजेश गोयल रजत, मनीष जैन, विष्णु मंगल, जल मंदिर गार्डन संचालक सौरभ अग्रवाल लकी, आनंद अग्रवाल का विशेष सहयोग कथा में प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर कथा के पांचवें दिन नगर के गणमान्य नागरिकों एवं सेवाभावियों ने कथा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
इनमें प्रमुख रूप से गायत्री पार्क में निशुल्क सेवाएं देने वाले चिकित्सक डॉ.पी.के.खरे, समाजसेवी सतीश अग्रवाल, गहोई समाज समिति अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता (सेठ), वैश्य महासम्मेलन के प्रांत महामंत्री भरत अग्रवाल (नारियल वाले),संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र जैन खतौरा, दुर्गेश गुप्ता, विष्णु गुप्ता पिपरघार वाले, सेवानिवृत्त एल.डी.गुप्ता, सुमत गुप्ता, राजेश सिंघल, जेपी गुप्ता आदि सहित नगर के अनेकों गणमान्य नागरिक कथा श्रवण करने पहुंचे और कथाकार सुश्री संगीता किशोरी जी का स्वागत करते हुए पुण्य लाभ अर्जित किया। संचालन राजेश गोयल रजत ने किया जिन्होंने एकल अभियान के द्वारा संचालित सेवा गतिविधियों के बारे में जानकारी प्रदान की।