शिवपुरी। खबर करैरा थाना क्षेत्र के अतंर्गत आने वाले राजगढ़ से है। जहां आज राजगढ़ के रहने वाले पति पत्नि और उसकी बहन और डेढ़ का मासूम बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। अचानक नीलगाय सामने आ जाने से जोरदार टक्कर लगने से एक्सीडेंट हो गया घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार वीरेन्द्र बल्किमी उम्र 32 साल निवासी राजगढ़ अपनी बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नि आरती, बहन वर्षा और डेढ़ साल के बेटे खेमराज के लेकर काम के लिए करैरा के पास पीके यूर्निसिटी जा रहा था। रास्ते में कालीपहाड़ी के पास अचानक से नीलगाय समाने आ जाने से जोरदार टक्कर होन से चार लोग घायल हो गए।घटना में सभी लोग घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।