Shivpuri News- नर्स अलका श्रीवास्तव दिल्ली में सम्मानित होंगी, टीकारण में रही प्रदेश में दूसरे नंबर पर

शिवपुरी। 
जिला अस्पताल में टीकाकरण सेन्टर में पदस्थ नर्स अलका श्रीवास्तव ने भी बिना कोई अवकाश लिए टीकाकरण किया हैं, और टीकाकरण के 856 सेशन करते हुए शहर भर के 1 लाख 10 हजार 415 लोगों को कोविड का टीका लगाकर कोरोना से सुरक्षा प्रदान किया हैं।

वह मप्र में सर्वाधिक टीकाकरण करने के मामले में दूसरे नंबर पर रही हैं। उन्होंने एक ही दिन में 1300 लोगों को वैक्सीन लगाकर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन किया था। इसी के चलते अब उन्हें कोरोना योद्धा के रूप में दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।

इससे पूर्व दिसंबर 2019 में दिल्ली में आयोजित  राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटेंगिल अवार्ड 2019 के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में पदस्थ एएनएम अलका श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया जा चुका हैं। स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सबसे आगे रहने पर एएनएम अलका को यह पुरस्कार मिला था। नर्सिंग क्षेत्र में सबसे अच्छा काम करने वालीं नर्सों को केंद्र सरकार यह पुरस्कार देती है।