Shivpuri News- कस्टम गेट के पास 24 वर्षीय मोहित की संदिग्ध मौत, हाथ में मिले इंजेक्शन के निशान

शिवपुरी। कोतवाली थाना अंतर्गत कस्टम गेट के पास रहने वाले युवक की शनिवार-रविवार की रात घर पर ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के हाथ पर इंजेक्शन के निशान मिले थे। मृतक नशे का आदी था।

मोहित पुत्र नरेश शर्मा उम्र 24 साल रात में घर पर अर्ध बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। परिजनों का कहना है कि मोहित को रात में खाना खाने के लिए उठाया लेकिन उसने खाना नही खाया। सुबह जब उसे उठाया तो वह उठा नही,जिसके बाद युवक को जिला अस्पताल लाया गया।

जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए मोहित को डॉक्टरों ने चैक किया तो उसमें जान नही बची थी डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि मोहित नशा करने का आदी था और नशे के ओवरडोज के कारण ही उसकी मौत हो गई।

इनका कहना हैं
हमने मृतक का पीएम करवाकर मर्ग कायम कर लिया हैं। मृतक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नही हुआ हैं,पीएम रिपोर्ट आने के उपरांत ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
सुनील खेमरिया,टीआई सिटी कोतवाली