पिछोर। खबर जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाने की सीमा अंतर्गत आने वाले गांव से आ रही है कि गांव में रहने वाली 7 वर्षीय अंरुधति अचानक अपने घर से गायब हो गई। पहले परिजनों ने अपने स्तर से अपनी बेटी की खोज की। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने रात भर बच्ची की खोज में अभियान चलाया,बच्ची सरपंच के यहां सुबह सुरक्षित मिली।
थाना प्रभारी मायापुर उप निरीक्षक हरिशंकर शर्मा ने अनुसार विते रात बच्ची गुरैया गांव से पैदल निकलकर पड़ोसी गांव मसूरी पहुंच गई थी। जहां रास्ते मे गुरैया गांव के सरपंच को यह बच्ची बिलखती मिली थी। अत्यधिक रात होने के चलते बच्ची को सरपंच अपने साथ घर ले गया।
जहां उसे खाना खिलाकर सुबह उसके घर पर छोड़ने की कहकर सुला दिया। पुलिस सूचना के बाद बच्ची को सरपंच से सुरक्षित हाल में मायापुर थाने लाया गया। जहां बच्ची अरुधंति को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
