Shivpuri News- डंडा बैंक का आतंक: हार्डवेयर कारोबारी से 4 के बदले 14 लाख वसूले, 20 लाख अभी भी बकाया, मामला दर्ज

शिवपुरी। मजबूरी का फायदा कैसे उठाया जाता हैं, डंडा बैंक को मानवता ओर कानून का कोई डर नही हैं। एक हार्डवेयर कारोबारी से डेढ़ साल में 4 के 14 वसूल लिए और अभी भी डंडा बैंक का लोन 20 लाख रुपए पेनल्टी के रूप में बाकी है। इस रकम के चुकता करने के लिए लेनदार की जमीन तक बिक गई,लेकिन उसका 4 लाख का लोन का सेटलमेंट नही हो पा रहा हैं। अब हार्डवेयर कारोबारी शहर से गायब है,गायब हुए हार्डवेयर संचालक ने नाना ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई हैं।

फरियादी देव सिंह चंदेल पुत्र हिंदुपत सिंह चंदेल 84 वर्ष निवासी कमलागंज लक्ष्मी निवास शिवपुरी ने बताया कि उसके नाती अभिषेक सिंह की हार्डवेयर की दुकान है। दुकान में घाटा होने पर उसने डंडा बैंक चलाने वाले कमलेश बालकिशन पुत्र हरज्ञान शिवहरे से 10 प्रतिशत ब्याज पर चार लाख रुपये 20 अगस्त 2019 को लिए थे।

इसके एवज में उसने एसबीआई व एचडीएफसी बैंक के सात ब्लेंक चेक लिए और हर महीने की 21 तारीख को ब्याज देना तय हुआ। अभिषेक ब्याज देने 25 तारीख को गया तो आरोपित ने कहा कि 5 दिन लेट हो गए हो तो 2 हजार रुपये प्रतिदिन की पेनाल्टी लगेगी। इस हिसाब से 10 हजार रुपये पेनाल्टी ले ली।

दोनों युवक मई 2021 को नाती की दुकान पर आए और कहा कि पैसा ज्यादा हो गया है दुकान गिरवी रख दो या हिसाब करो। इस नाती ने मौजा सिंहनिवास की जमीन को राजकुमार अग्रवाल को 31 लाख रुपये में बेच दिया और उधारी के लिए हुए रुपए 14 लाख देकर दोनों का हिसाब पूरा कर दिया।

जब नाती अभिषेक ने चेक वापस मांगे तो उन्होंने कहा कि घर पर रखे हैं कभी भी आकर ले जाना। जब अभिषेक चेक लेने गया तो चेक नहीं दिए। इसके एक माह बाद अभिषेक को कमलेश मिला। यहां अभिषेक ने चेक वापस मांगे तो कमलेश बोला कि 20 लाख रुपये की पैनल्टी के शेष है। यह देकर अपने चेक ले जाना। इसके साथ ही आरोपित ने उसे मारने की धमकी भी दी।

फरियादी ने बताया कि ऐसी ही घटना इन्होने चौहान होटल वाले को उत्पीडित कर चालीस लाख रुपये चार लाख के बदले में लिये थे। इस पर चौहान ने कोतवाली में अपराध कायम कराया था।

कोतवाली पुलिस ने उनि देव सिंह पुत्र हिंदुपत सिंह चंदेल 84 वर्ष निवासी कमलागंज लक्ष्मीनिवास शिवपुरी की शिकायत पर शहर में मोटे ब्याज पर पैसे देकर उसका कई गुना वसूली वाले के खिलाफ अवैध बसूली सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी के डर से व्यापारी शहर छोड़ कर ही भाग गया।