हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन: मेरा पति दूसरी शादी करने की फिराक में हैं,एसपी को शिकायत - Shivpuri News

शिवपुरी। मंगलवार को 8 मार्च हैं और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हैं महिलाओं के सम्मान और अधिकार ओर न्याय की बात होंगी। उससे पूर्व ही एक महिला जो शिवपुरी की बेटी हैं उसके साथ उसके पति के अन्याय करने की खबर आ गई। महिला ने बीते माह एसपी शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल को एक आवेदन दिया हैं। इस आवेदन में उसने कहा कि उसका पति दूसरी शादी करने की फिराक में घूम रहा है।

चेतना अग्रवाल निवासी फतेहपुर रोड विजय स्टील के पास शिवपुरी में फिलहाल निवास करती हैं। आवेदन के अनुसार चेतना की शादी हिन्दूरीति रिवाज अनुसार दिनांक 11 जून 2015 को सजल अग्रवाल निवासी सदर बाजार हनुमान गढ़ी जिला गुना के साथ हिन्दू रिती रिवास के साथ संपन्न हुई थी।

कुछ साल तक सब कुछ ठीक ठाक रहा लेकिन कुछ ही यह मुझे दहेज के लिए दहेज के लिये प्रताड़ित किया जाने लगा। किसी न किसी बात पर परेशान किया जाने लगा,इस कारण मेंं अपने मायके आ गई और गुना जिले में ससुरालियो के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज करा दिया,जो की मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

पति सजल अग्रवाल द्वारा तलाक का दावा लगाया गया जो कि हाईकोर्ट ग्वालियर में विचाराधीन है। तलाक के मामले में निर्णय आने से पूर्व ही सजल अग्रवाल दूसरी शादी करने की फिराक में। वह अपनी शादी के लिए समाज के ग्रुपो में अपना परिचय डालते रहते हैं एवं समाज के परिचय सम्मेलन में अपना परिचय भी देते है एंव रिश्तेदारों से कहते है कि मेरी दूसरी शादी करावाओ।