छत से गिरने पर कारीगर की मौत: मकान मालिक मानसिंह पर मामला दर्ज - Shivpuri News

शिवपुरी। मकान निर्माण के दौरान कारीगर रोशन लाल पुत्र कालूराम जाटव निवासी खरगबाहा आरोपी मानसिंह निवासी मल्हावनी के घर पर कारीगरी का कार्य कर रहा था, इसी दौरान वह छत से गिर गया और सिर में आई चोट से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद मकान मालिक मानसिंह के विरुद्ध भादवि की धारा 304 ए के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 मार्च को सुबह 8 बजे रोशन लाल पुत्र कालूराम जाटव कारीगर का काम करने के लिए मानसिंह लोधी के मकान पर गया था। उसके पुत्र फरियादी संजय कुमार ने बताया कि मकान की छत से अचानक उसके पिताजी गिर गए और सिर में गिरने से आई चोटों से उनके पिता की मृत्यु हो गई। मेरे पिता को मेरी ताऊ का लड़का रामनिवास जाटव और परिजन पिछोर अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक का पीएम कराया गया। जिसमें डॉक्टर द्वारा सिर में आई चोट से मृत्यु होना बताया। पुलिस ने जांच के दौरान साक्षी रामकिशन लोधी, दयाराम रजक, मानसिंह लोधी, जनवेश रजक आदि लोगों के बयान लिए। जांच पर यह पाया गया कि जिस घर में रतनलाल काम कर रहा था। वहां कार्य के दौरान सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। जिससे छत पर गिरने से सिर में आई चोट से मृतक रोशनलाल की मृत्यु हो गई।