Shivpuri News- उत्कृष्ट स्कूल में प्रवेश परीक्षा की बढी तारीख, 13 तक कर सकते हैं आवेदन‎, यहां कीजिए

जिला स्तरीय उत्कृष्ट‎ स्कूल की प्रवेश चयन परीक्षा‎ 2022-23 के आवेदन 13 मार्च‎ तक भरे जाएंगे। 3 मार्च को‎ सहायक संचालक मप्र राज्य‎ मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल ने‎ पत्र जारी किया है। पूर्व में प्रवेश‎ चयन परीक्षा 13 मार्च को होना‎ थी।

अब परीक्षा की तारीख आगे‎ बढ़ाकर 27 मार्च कर दी है। 8वीं‎ में अध्ययनरत विद्यार्थी अब 13‎ मार्च तक प्रवेश कियोस्क सेंटर‎ या वेबसाइट www. mpsos.‎ nic.in के माध्यम से ऑनलाइन‎ आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा‎ संबंधित जानकारी कार्यालयीन‎ समय में स्कूल से प्राप्त की जा‎ सकती है।‎