पिछोर। खबर जिले के पिछोर थाने से आ रही है कि पिछोर थाने में एक पीड़िता के परिजन पहुंचे। परिजनों ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी के कट्टे के दम पर कपड़े उतरवाकर अर्धनग्न फोटो और वीडियो बनाएं और ऐप पर डाउनलोड कर दिए। पुलिस ने इस मामले में मात्र छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर मामले को चलता कर दिया
जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर पिछोर थाने में पिछोर मे रहने वाली एक नाबालिग के परिजन नाबालिग को लेकर पहुंचे और बताया कि गांव के ही एक 30 साल के शादीशुदा लडके प्रमोद कुमार लोधी पुत्र सुखनंदन लोधी यह कहकर अपने घर ले गया कि उसकी बहन बुला रही है।
बाद में उस लडकी की कनपटी पर कट्टा अड़ाकर उससे कपडे उतारने के लिए कहा। मासूम ने जान जाने के डर से अपने कपडे उतार दिए। प्रमोद लोधी ने नाबालिग की अर्धनग्न फोटो वीडियो और फोटो बना ली। बताया जा रहा है कि इन वीडियो को प्रमोद ने किसी ऐप पर डाउनलोड कर दियां
बताया कि पीड़िता के भाई ने इत्तेफाक से मोबाइल पर किसी ऐप को सर्च करते समय इन वीडियो को देख लिया और अपनी बहन को पहचान गया। उसके बाद पीडिता के भाई ने अपनी छोटी बहन से इन वीडियो को दिखाते हुए पूछताछ की तो नाबालिग ने पूरी सच्चाई उगल दी।
पीडिता के पिता ने पुलिस को डाउनलोड किए गए फोटो और वीडियो भी दिखाए। बताया जा रहा है कि प्रमोद पर मामला दर्ज न हो इसके लिए प्रेशर और पैसे का दबाव बनाया है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि इस कारण ही इस मामले में मामूली छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया गया है।