खेलते खेलते कुएं में गिरा 2 साल का सूरज, पानी में डूबने से मौत- Pichhore News

NEWS ROOM
पिछोर।
कस्बे से 8 किमी दूर‎ एरावनी गांव की आदिवासी बस्ती‎ में शनिवार को खेलते समय दो‎ साल का बच्चा कुएं में गिर गया।‎ कुएं में गिरने से बच्चे की मौत हो‎ गई है। बामौरकला थाना पुलिस ने‎ मर्ग कायम कर मामला विवेचना में‎ ले लिया है। जानकारी के मुताबिक‎ सूरज उम्र 2 साल पुत्र विजय आदिवासी‎ निवासी एरावनी अपने मोहल्ले में‎ खेल रहा था।

मोहल्ले के पास बने‎ कुइया नुमा कुएं में सूरज आदिवासी‎ गिर गया। कुएं में गिरने के बाद‎ परिजन आसपास ढूंढते रहे।‎ आसपास तलाश की तो कहीं सुराग‎ नहीं लगा। कुएं में देखा तो सूरज‎ का शव नजर आया। पुलिस ने शव‎ निकलवाकर डैड हाउस भिजवाया।‎