नरवर। खबर जिले के नरवर अनुविभाग के सरखड़पुर गांव से आ रही है जहां एक युवक ने आर्थिक तंगी और रोजगार नहीं मिलने से तंग आकर फसल मे डालने वाली कीड़े मारने की दवा पी कर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसके बाद गंभीर अवस्था मे युवक को जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार नरवर के सरखड़पुर निवासी सुरेश जाटव कई महीनों से बीमार था। बीमारी के चलते आमदनी का कोई साधन नही होने से युवक की माली हालत खराब हो गई। स्वस्थ होने के बाद युवक अपनी पत्नी के साथ काम की तलाश में भटकता रहा लेकिन उसे कोई रोजगार नहीं मिला।
जिसके बाद युवक ने गांव के सरपंच और सचिव से गुहार लगाई कि ग्राम पंचायत मे शासन की योजनाओं के तहत चल रहे कामों मे उसे काई काम दिया दें जिससे उसे कुछ मजदूरी मिल जाए। कई बार गुहार लगाने के बाद भी कोई काम नहीं मिला तो आज युवक ने यह कदम उठा लिया।
