आत्मनिर्भर संगठन राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए खनियाधाना की दुर्गा सामुदायिक समिति का हुआ चयन - Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी। 
भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं की दृढ़ इच्छा शक्ति से आजीविका द्वारा स्वंय को सशक्त करने की दिशा में किये गये प्रयास को सराहने एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से डे-एनआरएलएम नेशनल अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन विज्ञान भवन, नई दिल्ली में अपरान्ह 3 से 6 बजे तक किया जाएगा।

मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से विकासखंड खनियाधाना के दुर्गा सामुदायिक समिति (सीएलएफ) को 9 वर्ष से अधिक आयु वर्ग श्रेणी में आत्मनिर्भर संगठन अवार्ड 2022 हेतु राष्ट्रीय मिशन प्रबंधन इकाई द्वारा चयनित किया गया है। इसी प्रकार संकुल स्तरीय संगठन अंतर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु कोलारस के विश्वास संकुल स्तरीय संगठन का चयन हुआ है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 8 मार्च को संकुल स्तरीय संगठनों को पुरस्कार वितरित किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का राज्य स्तरीय आयोजन देवास जिले के पुलिस लाईन मैदान में किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में संबंधित संकुल स्तरीय संगठन से अध्यक्ष (पदाधिकारी) तथा सहयोग हेतु जिले से 1 महिला मिशन कर्मी द्वारा भाग लिया जाएगा। इस समारोह में सम्मानित किए जाने हेतु 4 संकुल स्तरीय संगठनों को नामांकित किया गया है। जिसमें विकासखण्ड कोलारस के विश्वास संकुल स्तरीय संगठन सहित धार जिले के मनावर के नवशक्ति संकुल स्तरीय संगठन, झाबुआ जिले के पेटलावद के कृष्ण भगवान संकुल स्तरीय संगठन एवं मण्डला जिले के विकासखण्ड निवास के खुशी संकुल स्तरीय संगठन पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।