शिवपुरी। शिवपुरी जिले मे सर्दी का सितम जारी हैं। रविवार का अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा वही न्यूनतम ने हद कर दी और 2.5 डिग्री पर पहुंच गया है। इस कारण अब फसलो को नुकसान हो रहा हैं। वही खेत में आज सुबह गिलास में पानी तक जमने की खबर आ रही हैं। गाडियेा के उपर वर्फ की लेयर जमने की खबरे भी आ रही हैं वही पेड पौधों की पत्तियो में ओस की बूंदे भी जमी स्पष्ट देखी जा रही हैं।
बीते रोज रविवार था, लोग रजाई से ही बहार नही निकले
लगातार गिर रहे पारे के कारण आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है। रविवार के दिन लोग रजाई से ही बहार नही निकले। ऐसी सर्दी में सूर्यदेव की कृपा अवश्य बनी हुई हैं वह प्रतिदिन निकल रहे है। जिससे गुनगुनी धूप लोगो को राहत दे रही हैं। लेकिन जिले में 12 किमी की रफतार से ठंडी हवा भी वह रही हैं जो लोगो के मुसीबत का कारण बन रही है।
तीन दिन से लुढक रहा हैं पारा2.5 डिग्री नीचे
शिवपुरी। पिछले तीन दिनों से तापमान में गिरावट लगातार जारी है। इसलिए 72 घंटे में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस नीचे आ चुका है। न्यूनतम पारा गिरने से फसलों पर पाले का खतरा मंडरा रहा है। शनिवार की तुलना में रविवार को रात का पारा 1.50 डिग्री गिरकर 2.5 डिग्री नीचे आ गया है।
शहर के पुराने बायपास स्थित पुलिस लाइन निवासी सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक चालक रामजी पाराशर की नींद खुली और बाहर आए तो गाड़ी पर बर्फ की चादर बिछी मिली। गाड़ी से बर्फ हटाकर साफ की। वहीं शिवपुरी तहसील के कपराना गांव में किसान नारायण सिंह कुशवाह के टमाटर के खेत में पौधों पर बर्फ जमी मिली। किसान का कहना है कि ठंड की वजह से टमाटर फसल में 80% तक नुकसान हो गया है। पारा गिरने से दूसरी फसलों को भी नुकसान की आशंका है। इसलिए किसानों को अपनी फसलों की चिंता सता रही है।
गिलास में जम गई दवा
पिपरसमा पॉल्ट्री फार्म के संचालक यासिर पठान ने अपनी फार्म हाउस पर जैसे ही दवा डालने के लिए दवा की कटटी से गिलास में ली। गिलास में आने के बाद वह कुछ क्षण बाद जम गई। यह वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। कुंल मिलाकर शहर में सर्दी का सितम अपेक्षाकृत खुले से कम है। मौसम विभाग का अनुमान हैं कि अगले तीन दिनो तक सर्दी का सितम जारी रह सकता हैं।