BJP SHIVPURI की कार्यकारिणी घोषित ,मूल भाजपा को जीरो प्रतिशत आरक्षण

शिवपुरी। शिवपुरी भारतीय जनता पार्टी की आज अधिकृत कार्यकारणी की घोषणा हो चुकी है। लंबे अंतराल के बाद हुई इस कार्यकारणी में कार्यकारिणी के दौड में चल रहे दिग्गजो को बाहर कर दिया। इस कार्यकारणी में सिंधिया समर्थकों को 100 प्रतिशत जगह मिली है। मूल भाजपा को 1 प्रतिशत भी आरक्षण नहीं दिया गया है। इस 30 सदस्य की कार्यकारिणी में 24 पुरुष है और 6 महिलाओं को शामिल किया गया है।

सबसे पहले पड़े आप कार्यकारिणी के पत्र की भाषा
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जसमंत जाटव ने संगठन में नई जान फूंकते हुए जिला पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक हेमन्त खण्डेलवाल की सहमति से की गई हैं। जारी की गई सूची में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधते हुए 30 नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं। संगठन को मजबूती देने के लिए उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री स्तर पर कई अनुभवी चेहरों को जगह दी गई है:

उपाध्यक्ष: नवाब सिंह कुशवाह, इंजी. गोपाल सिंह पाल, शालिग्राम कुशवाह, श्रीमती पूनम राजौरिया, श्रीमती हेमलता रावत, हेमन्त ओझा, भूपेन्द्र सिंह यादव भोले वर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष बदरवास, और पवन लोधी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
महामंत्री: योगेंद्र रघुवंशी (बंटी), के.पी. परमार और लवलेश जैन को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
मंत्री: डॉ. रश्मी गुप्ता, अवतार सिंह गुर्जर, प्रद्युम्न वर्मा, कृष्णबिहारी गुप्ता, धर्मेन्द्र रावत, नीरज तोमर, श्रीमती दीपा बंसल और श्रीमती लक्ष्मी जाटव को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।
विभागीय और प्रकोष्ठ प्रभार:
प्रशासनिक और तकनीकी कार्यों के लिए विशेष नियुक्ति की गई हैं:
कोषाध्यक्ष: कपिल तिवारी (पण्डा) को जिला कोषाध्यक्ष और सोनूमाल कुशवाह को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
कार्यालय: हरिशंकर दुबे को कार्यालय मंत्री, जबकि सोनू राजावत और जंडेल सिंह गुर्जर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष को सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
मीडिया एवं आईटी: विक्की मंगल (सोशल मीडिया प्रभारी) मुकेश जैन (मीडिया प्रभारी) मीडिया सह प्रभारी अनिल श्रीधर और वेदांस सविता (आईटी सेल प्रभारी) को कमान सौंपी गई है। आईटी सेल सह प्रभारी,श्रीमती रागिनी सोनी को बनाया गया है।

इस पूरी खबर में देखने वाली बात यह है कि सन 2024 के लोकसभा के चुनाव में चुनाव प्रबंधन समिति में भाजपा के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी,उस सूची में एकाध नाम ही इस सूची में टीम टीमा रहा हैं। वहीं इस सूची में महाराज के करीबियों के नाम भी गायब है,बताया जा रहा है कि उक्त सूची में ग्वालियर से सन 2024 में लोकसभा चुनाव  में लैंड स्कॉप से टपके नेताजी के सेवादारो के नाम है।

तीन दशक से भाजपा के समर्पित सिपाही भी गायब है
भारतीय जनता पार्टी की शिवपुरी की इस जिला कार्यकारिणी की सूची में पिछले 30 साल से भाजपा में सेवा दे रहे नेता,अनुराग अष्ठाना,धैर्यवर्धन शर्मा,सोनू बिरथरे,ओमी जैन,राजकुमार खटीक,गगन खटीक,विवेक पालीवाल,रामस्वरूप रिझारी,सीमा शिवहरे,मजूंला जैन,मनीष अग्रवाल,नवल गुर्जर,जयप्रकाश सोनी,आशुतोष शर्मा,जगदीश जादौन,भानू दुबे,भरत अग्रवाल जैसे मूल भाजपाई नेता इस कार्यकारिणी की सूची में जमीन पर धरे दिखे है।