आज शिवपुरी में कोरोना डबल शतक पर नाॅट आउट, 1456 एक्टिव केस: 142 लोग स्वस्थ

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले में तमाम प्रायासो के बाबजूद भी कोरोना की चैन ब्रेक नही हो रही हैं आज जिले के लोगो की जांच रिर्पोट आई हैं उसमें कोराना ने डबल शतक ठोक दिया हैं। शुक्रवार को स्वास्थय विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार 214 लोगो की जांच रिर्पोट पॉजिटिव आई हैं। यह आंकडा आज तक का सबसे बडा आंकडा हैं एक ही दिन में पॉजिटिव आने वाले मरीजो का।

स्वास्थय विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार आज जिले की 536 लोगो की जांच रिर्र्पोट प्राप्त हुई हैं,जिसमें से 312 रिर्पोट निगेटिव है,और 214 लोगो की जांच पॉजिटिव आई हैं और 9 जांच रिजेक्ट हैं। वही इस संकट की खबर में एक थोडी सी राहत वाली खबर यह है कि आज 142 लोग जानलेवा कोरोना से जंग लडकर अपने घर गए हैं। वही आज कोरोना से मरने वालो की लिस्ट भी लंबी हैं मरने वालो की संख्या 7 बताई जा रही हैं।

जिले मे एक्टिव केस की संख्या 1456 हैं। अगर जांच की जांचो की पॉजिटिव दर की बात करे तो लगभग 39 प्रतिशत हैं,यह एक डराने वाला आंकडा हैं। जिले में वर्तमान समय में 1108 कोरोना पॉजिटिव मरीज हॉम आईशोलेट हैं। जिले की स्वस्थय दर 77 प्रतिशत रह गई हैं। जिले में आज तक 6586 मरीज कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके है,वही इनमें से 5091 मरीज स्वस्थय होकर अपने घरो को चले गए हैं।
G-W2F7VGPV5M