एक्सरे ललित मुदगल@ शिवपुरी। गरीबो की हक और उनका निबाला किस प्रकार निगला जा रहा है इसका जिंदा आंकड़े सरकारी कम्प्यूटरो मे दिखाई दे रहे है। पीडीएस की दुकानों के संचालकों से मिलकर गरीबों का राशन शिवपुरी की फैक्ट्रियों पर बेचा जा रहा है। कोलारस के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गौरव कदम पिछले 1 साल से कोलारस में पदस्थ है। मशीनों में राशन जीरो करने के गणित में गौरव कदम ने पिछले 1 साल में एक करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया है। यह इस भ्रष्टाचार की आडिड करे तो यह 30 हजार रुपए के लगभग प्रतिदिन होता है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे कथित घोटाले के जिंदा सबूत खुद सरकारी खाद्यान्न पोर्टल और विभागीय कंप्यूटरों में दर्ज बताए जा रहे हैं। आरोपों के केंद्र में हैं कोलारस के खाद्य अधिकारी गौरव कदम, जो पिछले करीब एक वर्ष से कोलारस में पदस्थ हैं। दावा किया जा रहा है कि पीओएस मशीनों में राशन जीरो करने के खेल के जरिए बीते एक साल में करीब 1 करोड़ रुपए के राशन की गड़बड़ी की गई। अगर इस पूरे कथित खेल का औसत निकाला जाए तो यह आंकड़ा करीब 30 हजार रुपए प्रतिदिन बैठता है। यानी हर दिन गरीबों के हिस्से का राशन किसी न किसी तरीके से सिस्टम में समायोजित कर गायब किया गया हैं।
सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है कथित घोटाले का हिसाब
शिवपुरी समाचार की टीम ने 55 राशन दुकानों का खाद्यान्न पोर्टल पर डेटा खंगाला, जिसमें राशन बैलेंस और वितरण के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के संकेत मिले हैं। यह पूरा रिकॉर्ड एसडीएम कोलारस, खाद्य विभाग और कलेक्टर शिवपुरी अपने-अपने सरकारी सिस्टम में आसानी से देख सकते हैं।

यानी मामला केवल आरोपों तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकारी आंकड़ों के आधार पर जांच की मांग अब तेज होती दिखाई दे रही है। सवाल यह है कि यदि रिकॉर्ड में सब कुछ मौजूद है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई ? क्या विभागीय स्तर पर किसी ने आंखें मूंद रखी थी? या फिर यह पूरा खेल संरक्षण में चल रहा था?
गरीबों का राशन फैक्ट्रियों तक पहुंचने का आरोप
इस पूरे मामले का सबसे गंभीर पहलू यह है कि आरोप केवल रिकॉर्ड गड़बड़ी तक सीमित नहीं हैं। कहा जा रहा है कि पीडीएस दुकानों का राशन गरीबों तक पहुंचने के बजाय शिवपुरी की फैक्ट्रियों और खुले बाजार तक बेचा जा रहा है। यदि यह आरोप सही साबित होते हैं, तो यह केवल आर्थिक भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के अधिकारों पर सीधा डाका माना जाएगा। राशन योजना का उद्देश्य है कि गरीब परिवारों को कम कीमत पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए, लेकिन यदि वही राशन मशीनों में वितरण दिखाकर कहीं और खपाया जा रहा है, तो यह पूरे सिस्टम पर बड़ा सवाल है।
मोहनपुर की शासकीय उचित मूल्य की दुकान कोड क्रमांक 506034
जून 2025 माह में आवंटन आने के पूर्व पीओएस मशीन में गेहूं 76657, चावल 39454 स्टॉक दर्ज था कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गौरव कदम द्वारा सेल्समैन को लाभ पहुंचाने के लिए अतिरिक्त आवंटन डालकर गेहूं 75543 , चावल 37859 हटा दिया गया यानि 11.14 क्विंटल गेहूं,16.15 चावल अधिक घटा दिया गया है।
मुडेरी शासकीय उचित मूल्य की दुकान कोड क्रमांक 506035
जून 2025 माह में आवंटन आने के पूर्व पीओएस मशीन में गेहूं 25946, चावल 26941 स्टॉक दर्ज था यहां अतिरिक्त आवंटन डलवाकर गेहूं 27725 , चावल 29553 हटा दिया गया यानि 17.79 क्विंटल गेहूं,26.12 चावल अधिक घटा दिया गया है।
रामपुरी शासकीय उचित मूल्य की दुकान कोड क्रमांक 506036
जून 2025 माह मे आवंटन आने के पूर्व पीओएस मशीन में गेहूं 46179, चावल 48368 स्टॉक दर्ज था यहां अतिरिक्त आवंटन डलवाकर गेहूं 48618 , चावल 51821 हटा दिया गया यानी 24.39 क्विंटल गेहूं, 34.73 क्विंटल चावल अधिक घटा दिया गया है।
अटलपुर शासकीय उचित मूल्य की दुकान कोड क्रमांक 506037
जून 2025 माह में आवंटन आने के पूर्व पीओएस मशीन में गेहूं 23920, चावल 55487 दर्ज था यहां अतिरिक्त आवंटन डलवाकर गेहूं 24902 , चावल 56721 हटा दिया गया यानि 09.82 क्विंटल गेहूं, 12.34 क्विंटल चावल अधिक घटा दिया गया है।
बड़खेड़ा खुर्द शासकीय उचित मूल्य की दुकान कोड क्रमांक 506038
जून 2025 माह मे आवंटन आने के पूर्व पीओएस मशीन मे गेहूं 12406, चावल 40898 दर्ज था यहां अतिरिक्त आवंटन डलवाकर गेहूं 19464 , चावल 42413 हटा दिया गया यानि 70.58 क्विंटल गेहूं, 15.15 क्विंटल चावल अधिक घटा दिया गया हैं। यह सभी दुकान बदरवास विकासखंड की है।
कुल मिलाकर कोलारस विधानसभा में इस प्रकार से 55 पीडीएस की दुकानों पर जीरो बैलेंस करने के नाम पर लगभग 1 करोड़ रुपए के राशन को गायब करने का मामला सामने आ रहा हैं। इस मामले की जांच होनी चाहिए और कोलारस से जिला स्तर के अधिकारी पर कार्यवाही होनी चाहिए।