शिवपुरी। सिटी कोतवाली सीमा में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला को झूठे प्यार के जाल में फंसा कर शादी का झांसा देते हुए दो साल तक उसके साथ लगातार बलात्कार किया। जब महिला ने शादी की बात कही तो उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर क्षेत्र में निवासरत एक व्यक्ति ने महाराणा प्रताप कालोनी में निवासरत साबिर शेख से दो साल पहले वर्ष 2024 में कुछ रुपये उधार लिए थे। उक्त रुपयों को लेकर साबिर कई बार उसके घर पर जाता था। इस दौरान साबिर की नजर उसके घर में रह ही उसकी शादीशुदा बेटी पर पड़ गई। पैसों के तगादे के बहाने जाते हुए साबिर ने उक्त महिला से बात की तो उसे पता चला कि वह अपने पति से परेशान है और अपने बच्चों के साथ पिता के घर पर पति से अलग रह रही है। साबिर ने इसी का लाभ उठाते हुए उसे हमदर्दी दिखाई और उससे दोस्ती कर उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। उसे आश्वासन दिया कि वह उसके साथ शादी कर लेगा और उसे अपनी पत्नी का दर्जा देगा। इस तरह से वह दो साल से पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। बताया जा रहा है कि जब महिला ने साबिर से शादी करने के लिए क्हा तो वह उससे दूर भागने लगा और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए टुकड़े-टुकड़े करने की बात कही।
इसके बाद पीड़िता ने पीड़िता ने थाने आकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए पीड़िता की शिकायत दर्ज करते हुए उसके खिलाफ बलात्कार की धाराओं में प्रकरण कायम किया। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
%20(3).webp)