शिवपुरी की विवाहिता का ग्वालियर के होटल में बलात्कार, पड़ोसी ने पति के विषय में बोला झूठ

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली पुलिस ने एक बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने विवाहिता को उसके पति के एक्सीडेंट की झूठी कहानी गढकर विवाहिता को ग्वालियर ले जाकर उसका बलात्कार कर दिया। इतना ही ग्वालियर से वापस लाते समय उसने पुन:शहर के झांसी तिराहा क्षेत्र मे उसका फिर रेप कर दिया। पत्नि ने घर वापस जाकर अपने पति को पूरी मामले की जानकारी दी। पीड़िता द्वारा पूरी घटना पति को बताने के बाद मामला कोतवाली थाने पहुंचा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कोतवाली टीआई रोहित दुबे ने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि 29 मार्च को वह बस स्टैंड के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला पंकज राठौर उसे मिला। आरोपी ने महिला से कहा कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है और वे ग्वालियर में हैं। पति की एक्सीडेंट की सूचना चिंतित हुई और मदद के नाम पर विवाहिता अपने पड़ोसी पर विश्वास करते हुए ग्वालियर चली गई।  

पीड़िता के अनुसार आरोपी उसे ग्वालियर ले गया, जहां एक होटल में ठहराया। वहां आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और जबरन उसके साथ बलात्कार किया। महिला किसी तरह आरोपी के साथ वापस शिवपुरी लौटी, लेकिन यहां भी आरोपी ने झांसी तिराहा क्षेत्र में उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया।

घटना के बाद महिला घर पहुंची और उसने अपने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन महिला को लेकर कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पंकज राठौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।