शिवपुरी। शिवपुरी जिले की करैरा अनुविभाग के अमोला थाने के सामने बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ कोटा-झांसी फोरलेन हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पेड़ को उखाड़ते हुए पत्थर की बाउंड्री में जा धंसा। इस भीषण भिड़ंत में ट्रक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा और एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
महाराष्ट्र से कानपुर जा रहे थे चाचा-भतीजे
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के ग्राम रंजीतपुर निवासी प्रभु दयाल सिंह धूलिया (मृतक) अपने भतीजे बच्चन सिंह के साथ ट्रक क्रमांक (UP 78 CT 1266) में सवार होकर महाराष्ट्र से अपने घर कानपुर लौट रहे थे। बुधवार सुबह करीब 5:45 बजे जब ट्रक अमोला थाने के सामने पहुँचा, तभी चालक की लापरवाही के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया।
इलाज के दौरान तोड़ा दम
भतीजे बच्चन सिंह ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सिर और शरीर में गंभीर चोटें आने के कारण प्रभुदयाल को तत्काल करैरा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में बच्चन सिंह और एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। वारदात के बाद चालक मौका पाकर फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
अमोला थाना पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमोला थाने के सामने का यह हिस्सा हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। इससे पहले भी यहाँ बाइक सवार दो लोगों की जान जा चुकी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से यहाँ सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने की मांग की है।