पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना सीमा में एक 19 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर आकर लाइव फांसी लगाने की खबर मिल रही है। पत्नि अपने पति को फांसी पर लटकते हुए लाइव देख रही थी। युवक की मौत हो चुकी है। युवक ने इससे पहले सोशल पर लिखा था कि टुडे इज माई लाइफ लास्ट डे।
शिवपुरी जिले में सोशल मीडिया पर लाइव आकर फांसी लगाने का यह मामला पिछले 10 दिनो मे दूसरा है। वह पत्नि के मायके जाने के मामले में फांसी लगाने का यह दूसरा मामला है। इससे कुछ दिन पूर्व लुकवासा में पति-पत्नि के बीच आपस मे झगडा हो गया था। दोनो ने जहर गटक लिया जिससे दोनो की मौत हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक भौंती निवासी अंकेश उम्र 19 साल पुत्र फूल सिंह लोधी ने रविवार रात 8.20 बजे कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के वक्त अंकेश मायके में मौजूद अपनी पत्नी मुस्कान से सोशल मीडिया पर लाइव जुड़ा था। पति को आत्महत्या करते देख पत्नी ने तुरंत सास को फोन लगा दिया। मां और पिता तुरंत कमरे की ओर भागे। अंदर से बंद गेट तोड़ा। अंदर अंकेश फांसी के फंदे पर लटका मिला। अंकेश ने सोशल मीडिया पर रात 8 बजे पोस्ट शेयर की। उसमें लिखा था, "टुडे इज माई लाइफ लास्ट डे, आई एम सॉरी।"
फिर रात 8.20 बजे सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ लाइव आकर फांसी लगा ली। भौंती थाना पुलिस ने सोमवार को पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। भौंती थाना थाना प्रभारी घनश्याम सिंह ने बताया कि 19 साल के युवक ने फांसी लगाई है। घटना के बारे में विस्तृत जांच करेंगे। पीएम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर जांच की जाएगी।
अंकेश लोधी की अप्रैल 2025 में मुस्कान लोधी से शादी हुई थी,इस शादी को 1 साल ही हुआ है। पत्नी मुस्कान मायके खनियाधाना के नयागांव चली गई थी। दो महीने से मुस्कान मायके से नहीं लौटी थी। इससे अनुमान है कि पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। भावनाओं में बहकर अंकेश लोधी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसकी जान चली गई।
इससे पूर्व शिवपुरी में पत्नि की विरह में लटका था पति
शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में बीते 4 अप्रैल को आजाद नगर में रहने वाले आला शाक्य उम्र 35 साल ने पत्नि के मायके जाने के बाद फांसी लगाकर सुसाइड कर ली थी। इस मामले में बताया जा रहा है था। कि आला शाक्य और उसकी पत्नि पूजा शाक्य के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था। इस विवाद के कारण पूजा अपने मायके में रह रही थी।
इसके बाद से आला शाक्य लगातार अपनी पत्नी को मनाने और उसे वापस घर लाने की कोशिश कर रहा था। बताया गया है कि वह कई बार ससुराल भी गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद पत्नी उसके साथ वापस आने के लिए तैयार नहीं हुई। इस बात को लेकर वह काफी परेशान रहने लगा था।
लुकवासा में पति-पत्नि ने सुसाइड किया था
इससे पूर्व कोलारस थाने की लुकवासा चौकी सीमा में एक नवदंपति ने आपसी झगडे में इतना उग्र हो गए थे कि दोनो ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई थी।
मनोज ने भी लाइव आकर किया था सुसाइड
शिवपुरी शहर के देहात थाना सीमा मे निवास करने वाला मनोज रजक मोबाइल के जरिए दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर लाइव जुड़ा। वह फांसी लगाने का प्रयास करते दिखा। दोस्त पहुंचे। वह पहले ही फांसी लगा चुका था। अकेला रहता था।