एक सींग वाले गैंडे के लिए असम के इंजीनियर साइकिल चलाकर शिवपुरी आए - Shivpuri News

शिवपुरी। दुर्लभ प्रजाति का एक सींग वाला गैंडा सिर्फ भारत में पाया जाता हैं इसका संरक्षण नहीं किया गया तो वह दिन दूर नहीं जब इस प्रजाति को को देखना ही मुश्किल हो जाएगा । संपूर्ण विश्व में इस तरह की प्रजाति कहीं नहीं पाई जाती इसलिए इसका संरक्षण आवश्यक है । सरकार इस दिशा में जागरूक हो , इस लक्ष्य को लेकर असम से युवा इंजीनियर उप्पल साइकिल से 1800 किमी की यात्रा तय कर बुधवार को शिवपुरी पहुंचे । 

इंजीनियर उप्पल ने बताया कि 16 नबंवर को वह असम से साइकिल लेकर जनमानस को यह संदेश देने निकले हैं कि एक सींग वाले दुर्लभ प्रजाति के गेंडे का सरंक्षण हो दूसरा महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं इन पर सख्त कार्रवाई हो । इसके साथ ही बचपन से ही बच्चों को स्कूल जाने का अवसर मिले । इसके लिए बेहतर कार्य योजना बने । 

इन तीन मुद्दों के साथ साइकिल से देश भ्रमण पर निकला हूं। ताकि लोगों में जागरूकता आए और इन मुद्दों पर उनक समर्थन भी हासिल हो ।प्रतिदिन 100 किमी साइकिलिंग 20 दिन में गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचने का लक्ष्य बातचीत के दौरान इंजीनियर उप्पल ने बताया कि वह प्रतिदिन लगभग 100 किमी की साइकिलिंग करते हैं । 

अगामी लक्ष्य 20 दिनों में गुजरात पहुंचने का हैं। उन्होंने वजह बताते हुए कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की विभिन्न रियासतों को एक करके भारत देश को मजबूत बनाया था। मैं उन्हें अपना आदर्श मानता हूं इसलिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पहुंचकर सरदार साहब को नमन करने बाद अपनी यात्रा का समापन करूंगा।