प्रिन्स प्रजापति/बैराड़। नगर में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हलचलें तेज हो गई है बुधवार को बैराड़ सीट सामान्य आरक्षित होने के बाद से ही कई राजनीतिक नेता अपनी अपनी दावेदारी जताने में लगे हुए हैं।
वही बताया जा रहा हैं कि निकाय चुनाव जनवरी व फरवरी के अंतराल में हो सकते है बैराड़ में समान्य सीट आरक्षित होने के बाद से ही अध्यक्ष के दावेदार जोकि भाजपा से टिकिट की कयास में लगे हुए उनकी बात करते है जिनमें हम बात करते है धीरज व्यास की जो कि सामान्य वर्ग से है और मीशाबंदी रहे लक्ष्मण व्यास के पुत्र है हालांकि धीरज भी भाजपा में लंबे समय से सक्रिय राजनीति कर रहे हैं।
धीरज व्यास पूर्व में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष सहित पार्टी के विभिन्न दायित्वों को भी बड़ी ही सक्रियता व ईमानदारी के साथ श्री व्यास ने संभाला है और फिलहाल बह नगर परिषद अध्यक्ष के दावेदारों की रेस में चल रहे है यहां बता दें कि धीरज व्यास का पूर्ण परिवार भाजपा के लिए लंबे समय से समर्पित भाव से कार्य करता आ रहा है इतना ही नहीं श्री व्यास नरेंद्र सिंह तोमर के भी खास माने जाते है श्री व्यास का राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा की जीत में भी महत्वपूर्ण योगदान हैं।
अब हम बात करें लक्ष्मण रावत की तो बह भी अपनी दावेदारी करने में कोई कसर नही छोड़ रहे है लक्ष्मण पूर्व में बैराड़ की ग्राम पंचायत कालामढ़ में सरपंच रह चुके है और अब बह नगर परिषद अध्यक्ष के लिए दावेदारी करने में लगे हुए है स्वच्छ छवि व इस घनी आवादी के क्षेत्र में सर्व समाज में इनकी मजवूत पकड़ है इतना ही नही भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री भाजपा रणवीर रावत और राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा के भी बेहद नजदीकी माने जाते है लक्ष्मण सिंह रावत। यह भी भाजपा से टिकिट की मांग के साथ बड़े ही जोरों से दावेदारी करने में लगे हुए है।
अब हम बात करते है डॉ.तुलाराम यादव की जो कि पूर्व में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के विभिन्न दायित्वों और कई मोर्चों, प्रकोष्ठों में दायित्व का निर्वहन भलीभांति किया है और अब तुलाराम भारतीय जनता पार्टी से टिकिट की मांग के साथ दावेदारी करने लगे हुए है हालांकि तुलाराम ने पिछले चुनाव में तुलाराम ने भाजपा से टिकट की मांग की थी जहां उनको टिकट न देने के कारण भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था।
टिकिट ना मिलने के कारण डॉ तुलाराम ने अपनी धर्मपत्नी को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतारा और बह दूसरे स्थान पर पहुंचे। नगर में डॉक्टर तुलाराम की स्वच्छ छवि व धार्मिक कार्यों में सर्वप्रथम आगे रहे बाले डॉक्टर तुलाराम की जनता के बीच में भी अच्छी पकड़ है डॉ तुलाराम यशोधरा राजे सिंधिया के बेहद खास माने जाते है साथ ही पूर्व विधायक प्रहलाद भारती भी डॉ तुलाराम के खासमखास है श्री यादव इस बार भी भाजपा से टिकिट की मांग के साथ दावेदारी कर रहे हैं।
अब हम बात करते है देवेंद्र गुप्ता की जोकि भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री रहे चुके है और विधायक प्रहलाद भारती के विधायक प्रतिनिधि भी रह चुके है यशोधरा राजे सिंधिया व प्रहलाद भारती नजदीकी भी श्री गुप्ता है देवेंद्र गुप्ता की वैश्य समाज सहित अन्य समाज में भी अलग पहचान है यह भी भाजपा से टिकट की मांग के साथ नगरीय निकाय के इस चुनाव में दावेदारी कर रहे हैं।
बहीं बात करें प्रदीप त्रिवेदी की तो जोकि बर्तमान भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री हैं और बैराड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष है इसके साथ ही त्रिवेदी की क्षेत्र मे स्वच्छ छवि व अच्छी पकड़ है और त्रिवेदी नरेंद्र विरथरे व सोनू विरथरे के नजदीकी माने जाते है इतना ही नही त्रिवेदी सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेते है जिसके चलते समाज में उनकी अलग पहचान है ये भी बैराड़ के नगरीय निकाय के इस चुनाव में अपनी दावेदारी जता रहे है और भाजपा से टिकिट के दावेदार हैं।
बही बात करें मनीष वंसल की तो मनीष बंसल पूर्व भाजपा युवामोर्चा के महामंत्री रह चुके है और बर्तमान में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा मंडल बैराड़ में उपाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन कर रहे है वैश्य समाज में भी इनकी अच्छी पकड़ है केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सुपुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर सहित भाजपा के कई कद्दावर नेताओं के खास मनीष बंसल है इनकी पार्टी में एक अलग ही साफ-सुथरी छवि है और यह भी भाजपा से टिकिट की मांग के साथ प्रबल दावेदारी कर रहे है
अब बात करें डॉ जनवेद वर्मा की तो भाजपा से बहुत लंबे समय से जुडे है बर्तमान में भाजपा के प्रदेश प्रतिनिधि के दायित्व का निर्वहन कर रहे है प्रहलाद भारती व सुरेश राठखेड़ा के करीबी रिश्तेदार भी है क्षेत्र में इनकी भी एक अलग पहचान है अब यह भी भाजपा से टिकिट की मांग के साथ अपनी दावेदारी कर पेश कर रहे है
तौ बहीं कांग्रेस से पूर्व प्रदेश महामंत्री किसान कॉंग्रेस, युवा कॉंग्रेस जिला महासचिव छोटू रावत व बर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सिंह रावत, नीरज गर्ग पार्षद बार्ड क्रं 9 कांग्रेस, राकेश गोयल, रामदुलारे यादव ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस बैराड़ जोकि यह लोग कांग्रेस से दावेदारी करने में लगे हुए हैं।

