महिला कांग्रेस ने किया कृषि बिल का विरोध, कहा-इसे वापस ले केंद्र सरकार - Shivpuri News

शिवपुरी। केन्द्र सरकार ने तीनों कृषि बिल भले ही पारित कर उन्हें लागू कर दिया लेकिन इससे किसानों की जीवन बर्बादी की ओर अग्रसर हो गया है। ऐसे कृषि बिल जो किसानों को आबाद करने के बजाए बर्बाद कर रहा है इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम सरकार को चेतावनी देते हैं कि किसानों के समर्थन में हम खड़े हैं और यदि हमारी मांगों को नहीं माना गया तो फिर हमें और उग्र प्रदर्शन करने बाध्य होना पडेगा।

यह बात महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंदु जैन के नेतृत्व में दिए गए महिला कांग्रेस के ज्ञापन में देश के राष्ट्रपति के नाम एस डी एम अरविंद बाजपेई को सौंपा गया। इंदू जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी कोई किसानों को बर्बाद करे। इस दौरान महिला कांग्रेस की महिला पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष रामसखी जाटव व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में शामिल होकर विरोध जताया। 

महिला कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष इंदु जैन द्वारा दिए ज्ञापन में कृषि बिल वापसी की मांग की गई और दिल्ली में हो रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन देते हुए उनके साथ खड़े रहने की बात कही। इस अवसर पर महिला कांग्रेस सहित कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी भी ज्ञापन देने के दौरान रही।