शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्रांतर्गत हरदौल मंदिर के पास निवासरत युवती के ससुरालीजनों ने दहेज की मांग करते हुए उसे बुरी-बुरी गालियां दी और उसकी मारपीट कर उसे घर से भगा दिया। जिसकी शिकायत पीडि़त युवती ने देहात थाने में की। जिस पर पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर से उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ भादवि की धारा 498ए, 323, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार निशा उम्र 22 साल निवासी हरदौल मंदिर के पास शिवपुरी का विवाह कस्वाथाना राजस्थान में निवासरत शाविर अली के साथ 2019 में हुआ था। विवाह के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक था, लेकिन उसके बाद ससुरालीजन उससे दहेज की मांग करने लगे।
जब मैंने दहेज लाने से मना किया तो पति शविर अली, सास जुवैदा बेगम, ससुरल रसीद शाह निवासीगण कस्वाथाना राजस्थान ने उसके साथ बुरी-बुरी गालियां देते हुए उसकी मारपीट कर दी और जब तक दहेज नहीं लाती तब तक घर में नहीं आने के लिए कहा और उसे घर से भगा दिया। जिस पर निशा ने आरोपियों को सबक सिखाने के लिए अपने मायके आकर देहात थाने में मामला दर्ज करा दिया।

