शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के नबाव साहब पर रहने वाले एक युवक को घर से बुलाकर ठर्रा निवासी आरोपी और उसके दोस्तों ने उसकी मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत पीडि़त युवक ने थाने जाकर की। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के अनुसार राहुल धाकड़ पुत्र स्व. रामहेत धाकड़ उम्र 22 साल निवासी नबाव साहब रोड़ बीते रोज अपने घर पर था, तभी आरोपी प्रशांत धाकड़ आया और उसे घर से बुलाकर ले गया और बिना किसी बात के आरोपी प्रशांत और उसका दोस्त शक्ति उसके साथ गाली गलौच करने लगे।
जब उसने गाली देने से मना किया तो दोनों आरोपियों ने उसकी लात घूसों से मारपीट कर दी और वहां से फरार हो गए। जिससे वह चोटिल हो गया। जिसकी शिकायत पीडि़त युवक ने कोतवाली थाने में जाकर दर्ज करा दी।

