शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत झांसी तिराहा एसबीआई बैंक के पास पैसे निकालने गया एक युवक राजकुमार शर्मा उस समय धोखाधड़ी का शिकार हो गया जब वह झांसी तिराहे पर स्थित एसबीआई के एटीएम पर पैसे निकालने गया हुआ था। फरियादी ने अपने एटीएम से दो बार 9-9 हजार रूपए का ट्रांजेक्शन किया। लेकिन एटीएम से पैसे नहीं निकले और उसके मोबाईल पर मैसेज आया और उसके खाते से पैसे कट गए।
जिसकी शिकायत उसने एटीएम पर लिखे टोल फ्री नम्बर पर फोन लगाकर की। जिस पर टोल फ्री नम्बर युवक ने उनसे धोखाधड़ी कर उसके खाते से 1 लाख 56 हजार रूपए तीन बार में आहरित कर लिए। जिसकी शिकायत पीडि़त युवक ने कोतवाली थाने में की। जिस पर पुलिस ने अज्ञात युवक के विरूद्ध भादवि की धारा 420 का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजकुमार वर्मा पुत्र हरिवल्लभ शर्मा उम्र 53 साल निवासी नबाव साहब रोड़ चंद्रा कॉलोनी ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि मैं बीते 5 दिसंबर को झांसी तिराहा पर स्थित एसबीआई बैंक के पास एटीएम मेंं रूपए निकालने गया हुआ था। जैसे ही मैंने अपना एटीएम लगाया और 9 हजार रूपए आहरित करने के लिए डाले।
लेकिन एटीएम से रूपए नहीं निकले। इसके बाद मैंने एक बार फिर एटीएम लगाया और पुन: 9 हजार रूपए डाले। लेकिन फिर भी रूपए एटीएम से नहीं निकले। इसके बाद मेरे मोबाइल पर मैसेज आया और मेरे खाते से दो बार 9-9 हजार रूपए आहरित हो गए। जिससे वह घबरा गया और एटीएम के पास लिखे टोल फ्री नम्बर 911800112211 पर सम्पर्क कर शिकायत की तो उन्होंने मुझसे कहा कि आप ऑन लाईन चालू बैंकिंग चालू करें।
से ही मैंने ऑन लाईन प्रोसेस चालू की तो मेरे खाते से तीन बार क्रमश: 1 लाख, 50 हजार एवं 6 हजार कुल 1,56,000 रूपए आहरित हो गए। जिससे वह समझ गया कि मेरे साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद में थाने पहुंचा और अज्ञात युवक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध करा दिया।

