बडी खबर: बाबू वृंदावन आत्महत्या में मुख्य आरोपी DEO अजय कटियार ने न्यायालय मे किया सरैंडर - Shivpuri News

शिवपुरी। आज की सबसे बडी खबर जिला न्यायालय परिसर से आ रही हैं जहां शिक्षक वृंदावन शर्मा आत्महत्या काण्ड में मुख्य आरोपी डीईओ अजय कटियार ने आज न्यायालय में सरैंडर कर दिया हैं जेल जाऐंगा या जमानत मिलेगी यह फैसला शाम को होगा।

जैसा कि विदित हैं बीते जून के अंतिम सप्ताह में शिक्षा विभाग के लिपिक वृद्धावन शर्मा ने बांकडे मंदिर के पास जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक ने 4 पेज का एक सुसाइड नोट भी छोडा था। जिसमें शिक्षा विभाग के डीईओ अजय कटियार, बाबू सचिन अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता और महेन्द्र सेंगर पर आत्महत्या उत्प्ररेण का आरोप लगाते हुए एक सुसाइड नोट छोडा था। 

इस सुसाइड नोट के पुलिस ने राईटिंग मिलाने इस नोट को भोपाल भेजा था। देहात थाना पुलिस ने डीइओ अजय कटियार सहित बाबू सचिन अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता आरोपी बनाए गए हैं। बताया जा रहा हैं कि डीईओ अजय कटियार इस मामले में अग्रिम जमानत लेने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उन्है राहत नही मिली। 

आज अजय डीईओ अजय कटियार ने प्रथम व्यवाहर न्यायाधीश पंकज कुमार वंशकार के न्यायालय में सरैडंर किया हैंं जहां डीईओ ने अपने वकील के माध्यम से जमानत के लिए याचिका लगाई हैं,डीईओ को जमानत मिलती हैं जेल जाऐंगें यह फैसला शाम तक होगा।