कोरोना से जंग:इस अधिकारी की वजह से उठ रहा हैं प्रशासन से विश्वास, देखिए और पहचानिए कौन

Bhopal Samachar

शिवपुरी। देश इस समय युद्ध मोड पर हैं और कोरोना से जंग लड रहा हैं,प्रशासनिक मशीनरी के साथ देश का लगभग हर नागरिक घर में बंद होकर कोरोना से युद्ध कर हैं। देश की कोरोना से युद्ध में शिवपुरी भी जंग लड रहा हैं। 

शिवपुरी की कलेक्टर अनुग्रहपी जिले की पूरी प्रशासनिक मशीनरी इस जंग में झोक दी हैं। कई ऐसे अधिकारी और कर्मचारी हैं जो 16 घंटे से अधिक काम कर रहे हैं। खासकर स्वास्थय विभाग। इन्ही अधिकारियो मे से शिवपुरी की एक अधिकारी ऐसी हैं जिनकी कार्यप्रणाली इस पूरी मुहिम को झटका दे रही हैं और प्रशासन की व्यवस्थाओ से आमजन का विश्वास उठ रहा हैं।

हम बात कर रहे हैं शिवपुरी आरटीओ मधुसिंह की। आरटीओ मधुसिंह को कलेक्टर ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी हैं कि वह इस महामारी के समय शिवपुुरी जिले के निवासी पडौसी राज्यो और जिलो में फसे हुए हैं। उन्है समन्वय बनाते हुए शिवपुरी लाने की जिम्मेदारी हैं।

आरटीओ मधुसिंह का मोबाईल नंबर 9425709575 भी सार्वजनिक भी किया गया हैं,लेकिन सबसे पहला आरोप की आरटीओ मेडम फोन नही उठा रही हैं। इस महामारी के समय प्रशासन ही हैल्पलाईनो के अतिरिक्त मिडिया पर भी जानकारी और हैल्प के लिए आम पब्लिक के फोनो की संख्या बड गई हैं।

जैसे ही यह खबर प्रकाशित हुई कि शासन ने जिले के नागरिको को वापस लाने की पहल शुरू कर दी हैं और जिम्मेदारी एक 2 बडे प्रशासनिक अधिकारियो को दी हैं। शिवपुरी के जिला पंचायत अधिकारी एच पी वर्मा और शिवपुरी आरटीओ मधुसिंह को।

जिला पंचायत अधिकारी एचपी वर्मा पर इस महामारी के समय में कई जिम्मेदारी है,उनके फोन रिसीव हो रहें है और वह प्रयास भी कर रहे हैं,लेकिन आरटीओ मधुसिंह के पास इस समय कलेक्टर शिवपुरी ने सिर्फ एक ही जिम्मेदारी सौपी हैं। पिछले 5 दिन से चली इस मुहिम में आरटीओ मेडम अभी तक कही नही दिखी हैं बताया यह भी जा रहा है कि आरटीओ मेडम अपने मुख्यालय शिवपुरी में कल तक नही थी।


इस महामारी में सबसे तेज और विश्वनीय न्यूज अपने पाठको को देने वाले शिवपुरी समाचार डॉट कॉम ने भी आरटीओ मधुसिंह को फोन लगाकर संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनसे संपर्क नही हो पाया हैं। शहर के ऐसे नागरिक जिनके परिवार का कोई सदस्य दीगर जिले या राज्य में फसा हैं वह आरटीओ मेडम को फोन लगा रहा हैं लेकिन उनका फोन नही उठ रहा हैंं

इस महामारी में जहां शहर की पुलिस 16 घंटे से अधिक काम कर रही हैं। पब्लिक को सडको से हटा रही है। स्वास्थय विभाग अपने जान की परवाह किए हुए अपना काम कर रहा हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी राजस्व विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी इस महामारी में युद्ध मोड पर आ गए हैं स्वयं कलेक्टर शिवपुरी प्रत्येक फोन रिसीव कर रही हैं,ऐसे में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को ओड कर फोन ना रिसीव करना एक गंभीर लापरवाही हैं।

ऐसे समय में इस अधिकारी हो इस दायित्व से मुक्त कर देना चाहिए और किसी अधिकारी को यह जिम्मेदारी सौप देनी चाहिए। कम से कम प्रशासन पर आमजन का विश्वास तो बना रहेगा।
 























G-W2F7VGPV5M