पश्चिमी विक्षोभ का असर, शिवपुरी में तापमान गिरा, चार दिन बिगड़ सकता है मौसम
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के मौसम के मूड फिर स्विंग होने वाला है। मौसम की भविष्यवाणी करने वाले पंडितो की माने तो पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रविवार 29 मार्च की शाम से देखा जा सकता है। इस कारण 1 अप्रैल तक जिले के अलग अलग गरज-चमक, तेज हवाओं और कहीं-कहीं बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। बीते कुछ दिनों से गर्मी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही थी, लेकिन अब आसमान में मंडराते बादल और तापमान में आई गिरावट यह संकेत दे रही है कि मौसम एक बार फिर अपना रूप बदलने वाला है।
24 घंटे में दिन और रात, दोनों के तापमान में गिरावट
शनिवार को शिवपुरी शहर के आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिससे मौसम में हल्का बदलाव महसूस किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस था। यानी सिर्फ 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.3 डिग्री और रात के तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ इसे आने वाले सिस्टम का शुरुआती असर मान रहे हैं।
फिर लौट सकती है आंधी-बारिश वाली स्थिति
शिवपुरी में पिछले सप्ताह भी मौसम ने अचानक पलटी मारी थी। 20 मार्च को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री तक आ गया था, जबकि 21 मार्च को न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। उस दौरान आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखा गया था। अब एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शिवपुरी में वैसी ही स्थिति बनने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग का मानना है कि यदि बादल और नमी का असर बना रहा, तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम वैज्ञानिकों द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 29 मार्च से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। इस दौरान जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ ही जिले में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है,और तेज हवाएं चल सकती है,और यह स्थिति आने वाले 1 अप्रैल तक बनी रहेंगी।
शनिवार को शहर के ऊपर हल्के काले बादल छाए नजर आए। हालांकि दिन में तेज धूप और उमस जैसी स्थिति पूरी तरह खत्म नहीं हुई, लेकिन शाम और रात के समय मौसम में ठंडक का हल्का असर महसूस किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आसमान में बादलों की मौजूदगी और तापमान में गिरावट इस बात का संकेत है कि आने वाले 2 से 3 दिन मौसम के लिहाज से अहम रहेंगे।
शिवपुरी समाचार का सार
फिलहाल शिवपुरी में गर्मी और बदलते मौसम के बीच एक बार फिर बारिश और आंधी की दस्तक सुनाई देने लगी है। यदि मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ, तो अप्रैल की शुरुआत शिवपुरी में बारिश, तेज हवाओं और तापमान में गिरावट के साथ हो सकती है,तेज गर्मी फिर मौसम मे ठंड का असर मानव स्वास्थ्य पर भी पडेगा। इस कारण सर्दी जुकाम के मरीज बढ़ सकते है।