शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले ने आज चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर आयोजित श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन के तहत आज वह चमत्कार हुआ, जो आमतौर पर केवल दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों के मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों में ही देखने को मिलता है।
देश का पहला ऐसा शिविर जहाँ रोबोट ने किया ऑपरेशन
शिवपुरी के इस विशाल स्वास्थ्य शिविर में आज पहली बार रोबोटिक सर्जरी का सफल प्रदर्शन और क्रियान्वयन किया गया। यह न केवल शिवपुरी बल्कि पूरे भारत के लिए एक कीर्तिमान है, क्योंकि अब तक देश के किसी भी सार्वजनिक स्वास्थ्य शिविर (Health Camp) में इस स्तर की अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक का उपयोग नहीं किया गया था।
हर्निया के मरीज को मिली सटीक राहत
शिविर में उपचार के लिए आए हर्निया से पीड़ित एक मरीज का ऑपरेशन विश्व प्रसिद्ध सर्जन डॉ. मेहक भंडारी और उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया।अत्याधुनिक रोबोटिक आर्म्स (भुजाओं) के माध्यम से डॉक्टर ने शरीर के भीतर अत्यंत सटीकता के साथ सर्जरी को अंजाम दिया। इस मिनिमली इनवेसिव (न्यूनतम चीरा) तकनीक के कारण मरीज को बहुत कम दर्द हुआ और रक्तस्राव भी न के बराबर रहा। इस तकनीक से मरीज के ठीक होने की गति सामान्य ऑपरेशन से कहीं अधिक तेज होती है।
सिंधिया ने खुद किया लाइव अवलोकन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ओटी (ऑपरेशन थिएटर) के भीतर जाकर इस पूरी प्रक्रिया को बेहद करीब से देखा। उन्होंने मॉनिटर पर रोबोटिक आर्म्स की कार्यप्रणाली और डॉक्टरों के तालमेल का बारीकी से अवलोकन किया। इस अवसर पर सिंधिया का कहना था कि इस हमारा उद्देश्य सिर्फ इलाज करना नहीं, बल्कि विश्व की सर्वश्रेष्ठ तकनीक को उस गरीब व्यक्ति तक पहुँचाना है जो बड़े अस्पतालों का खर्च नहीं उठा सकता। आज शिवपुरी ने दिखा दिया कि संकल्प हो तो तकनीक और सेवा की दूरियां मिटाई जा सकती हैं।
चिकित्सकों की टीम का सम्मान
सर्जरी की सफलता के बाद केंद्रीय मंत्री ने डॉ. मेहक भंडारी और उनकी पूरी टीम की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि एक टेंट और शिविर के माहौल में रोबोटिक मशीन को इंस्टॉल कर सफल सर्जरी करना डॉक्टरों की टीम के साहस और विशेषज्ञता का प्रमाण है। इस सफल रोबोटिक सर्जरी ने यह सिद्ध कर दिया है कि शिवपुरी में आयोजित यह शिविर महज एक स्वास्थ्य मेला नहीं, बल्कि आधुनिक चिकित्सा का एक नया मॉडल है। स्थानीय नागरिकों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए सांसद सिंधिया और पूरी मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया है।