शिवपुरी में दिन और रात के तापमान में उछाल, गुलाबी ठंड पर भारी पड़ी धूप

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। जिले में मौसम के मिजाज में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद, अब आसमान साफ होते ही पारे ने दोबारा छलांग लगाई है। पिछले 24 घंटों के भीतर दिन और रात, दोनों के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चिलचिलाती धूप और साफ आसमान के चलते रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे ठंड का असर कम हुआ और दिन में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है।

रविवार को शिवपुरी में मौसम सुहावना और साफ रहा। धूप खिली रही और लोगों ने हल्के कपड़े पहनकर दिनचर्या पूरी की। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आसमान साफ रहने और धूप खिलने के कारण तापमान में यह अचानक वृद्धि हुई है। सुबह और रात के समय में भी हल्की गर्मी महसूस की जा रही है।