करैरा की नाबालिग वृंदावन से बरामद,ममेरे भाई ने किया बलात्कार

Adhiraj Awasthi

करैरा। शिवपुरी जिले की करैरा पुलिस ने 16 मार्च से लापता एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को उत्तर प्रदेश के वृंदावन से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि किशोरी को उसका अपना ही ममेरा भाई बहला-फुसलाकर ले गया था। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट  के तहत मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी को बरामद करने के बाद पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी में है।

करैरा टीआई विनोद छावई ने बताया कि 17 मार्च को परिजनों ने 15 साल की नाबालिग के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 16 मार्च से लापता नाबालिग को 21 मार्च को पुलिस टीम ने वृंदावन से बरामद कर लिया।

ममेरा भाई बहला-फुसलाकर ले गया था। आरोपी ममेरे भाई ने गलत काम किया। पीड़िता के बयानों के आधार पर ममेरे भाई पर पॉस्को एक्ट और ज्यादती का केस दर्ज कर लिया है।