करैरा का व्यापारी गायब, चक्काजाम कर रही महिलाओं मे करैरा की प्राइवेट पुलिस ने मारा चांटा

Adhiraj Awasthi

करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा थाना सीमा मे आने वाले श्योपुरा गांव मे निवास करने वाले व्यापारी के गायब होने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि व्यापारी का अपने पार्टनर से विवाद हुआ था इसके बाद वह गायब हो गया।  व्यापारी    के गायब होने के बाद व्यापारी के परिजनों और समाज के लोगों ने चक्काजाम कर दिया,मौके पर पहुंची पुलिस के साथ कुछ प्राइवेट लोगों ने एक महिला की मारपीट कर दी,इसके बाद लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

कोटा-झांसी फोरलेन हाइवे किनारे करैरा तहसील का श्योपुरा गांव बसा हुआ है। जिसमें पाल समाज के परिवार अधिक हैं। गांव में रहने वाले मायाराम साहू और जीवन लाल पाल ने पार्टनरी में मूंगफली दाना मिल शुरू की थी। दोनों पार्टनरों के बीच राशि के लेनदेन का कुछ विवाद हो गया था, तथा साहू अपने लगभग 25 लाख रुपए जीवन लाल पाल पर निकलना बता रहा था। बीते शुक्रवार की देर शाम जीवन लाल दाना मिल पर सोने के लिए आया। जीवन के भतीजे अभिषेक ने बताया कि मिल के पड़ोस में मौजूद दुकानदार बता रहे थे कि रात में साहू और पाल के बीच तेज आवाज में बातचीत होते हुए उन्होंने सुनी थी।

सुबह गायब हुआ जीवन लाल पाल
शनिवार की सुबह जब जीवनलाल घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने मिल  पर देखा, तो वो वहां नहीं था। उसका मोबाइल व बाइक भी वहीं पर रखे मिले, लेकिन जीवनलाल मिला लापता।परजिनों ने पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए पड़ोसी दुकानदारों की बात के आधार पर मायाराम साहू पर संदेह जताया।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, तो लगाया जाम
गुमशुदगी दर्ज होने एवं संदेही बताए जाने के बाद भी जब मायाराम बाहर घूमता दिखा, तो परिजनों ने नाराजगी में हाईवे जाम कर दिया। देर दोपहर जब पुलिस पहुंची, और आरती पाल महिला में चांटा मारा तो क्रिया की प्रतिक्रिया हो गई। बाद में पुलिस मायाराम को पकड़ ले गई, तथा दाना मिल को सील कर गई। जीवनलाल के लापता होने का फोटो भी वायरल किया गया है। इस घटना के वीडियो भी गांव के कुछ लोगों ने बनाए थे, जिन्हें पुलिस ने मोबाइल छीन कर डिलीट कर दिए थे। जीवन लाल के भतीजे ने बताया कि पुलिस के साथ आए प्राइवेट लोगों ने हमारी महिलाओं के साथ मारपीट कर दी,हमने फोटो वीडियो बनाने की कोशिश की तो हमारे मोबाइल छीन लिए गए।