राजेंद्र बाथम @ सतनवाडा। शिवपुरी जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में रेत रायल्टी नाके से जुड़े कुछ लोगों पर एक डंपर चालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। घायल चालक ने नामजद शिकायत देते हुए आरोप लगाया है कि स्कॉर्पियो वाहनों में सवार होकर आए लोगों ने उसे डंपर से नीचे खींचकर बेरहमी से पीटा। वहीं, सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में चालक ने थाने में FIR दर्ज नहीं किए जाने और गलत व्यवहार किए जाने की भी शिकायत की है।
पीड़ित कोकसिंह जाटव उम्र 26 साल निवासी ग्राम बरखाड़ी ने बताया कि वह मोनू पवैया का डंपर चलाता है। उसके अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे वह कल्याणपुर से रेत भरकर सतनवाड़ा स्थित मालिक के घर के सामने पहुंचा था। इसी दौरान पीछे से चार से पांच स्कॉर्पियो वाहन वहां पहुंचे। चालक का आरोप है कि वाहनों से उतरे कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और नीचे उतरने के लिए कहा।
स्टेयरिंग से खींचकर सड़क पर पटक कर पीटा
चालक का कहना है कि जब उसने नीचे उतरने से मना किया तो आरोपियों ने उसे जबरन स्टेयरिंग से खींचकर नीचे गिरा दिया और उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। इस हमले में उसकी दाहिनी आँख और कनपटी पर चोटें आई हैं। चालक के अनुसार, मौके पर डंपर मालिक मोनू पवैया पहुंचा और बीच-बचाव किया, जिसके बाद हमलावर वहां से चले गए।
तीन लोगों को नामजद बताया
कोकसिंह जाटव ने बताया कि घटना के समय वह हमलावरों को पहचान नहीं सका था, लेकिन बाद में उसे जानकारी मिली कि मारपीट करने वालों में कथित रूप से अभिषेक भदौरिया, राजा सोलंकी और अर्जुन सोलंकी शामिल थे, जो रेत रायल्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने इन लोगों के खिलाफ सतनवाड़ा थाने में नामजद आवेदन दिया है।
FIR दर्ज नहीं होने का भी आरोप
इधर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पीड़ित चालक ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद जब वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो उसकी FIR दर्ज नहीं की गई। चालक ने यह भी दावा किया है कि थाने में उसके साथ गलत व्यवहार किया गया।
पुलिस ने जांच शुरू की
मामले को लेकर पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में FIR दर्ज होने अथवा किसी आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।