हार्दिक गुप्ता @ कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा मे आज रविवार की दोपहर 12 बजे कोलारस नगर के जगतपुर चौराहे के पास बडे पुल के समीप स्थित सब्जी मंडी में बालाजी बस घुस गई। इस घटना मे सब्जी खरीद रहे ग्राहक के साथ साथ एक सब्जी विक्रेता के घायल होने की खबर मिल रही है। दोनो घायलो गंभीर हालत मे शिवपुरी के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस के ड्राइवर के अचानक से चक्कर आने के कारण यह हादसा हुआ हैं।
जानकारी के अनुसार अशोकनगर से शिवपुरी चलने वाली बालाजी बस क्रमांक एमपी 40 पी 0409 अशोकनगर से सवारियों को लेकर शिवपुरी आ रही थी। दोपहर करीब 12 बजे जब बस बड़ा पुल के पास जगत चौराहा क्षेत्र में पहुंची, तभी वह अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित सब्जी मार्केट में जा घुसी।
गड्ढे में उतरते ही बिगड़ा संतुलन, यात्रियों ने बताया
बस में सवार यात्रियों का कहना है कि बस सड़क पर बने गहरे गड्ढे में उतर गई थी, जिसके बाद वाहन अनियंत्रित हो गया। कुछ यात्रियों ने यह भी बताया कि चालक को संभवतः चक्कर आने के कारण बस पर नियंत्रण नहीं रहा और वाहन सीधे पुल से उतरकर बाजार के अंदर चला गया। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना में दो लोग घायल
हादसे के समय सब्जी मार्केट में रोजमर्रा की तरह खरीदार और विक्रेता मौजूद थे। अचानक बस के बाजार में घुसने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान एक सब्जी विक्रेता राहुल s/o जालम सिंह और एक ग्राहक इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए शिवपुरी रेफर कर दिया गया।
क्रेन की मदद से हटाई गई बस
घटना के बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। बाजार के अंदर फंसी बस को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद बस को वहां से हटाया गया और यातायात बहाल कराया गया,जानकारी मिल रही है कि बस का ड्राइवर भी अचेत अवस्था मे है उसको भी शिवपुरी इलाज के लिए भेजा गया हैं।
फिर उठे सड़क और भारी वाहनों पर सवाल
इस हादसे के बाद एक बार फिर कोलारस क्षेत्र की खराब सड़कों और भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी क्षेत्र में पूर्व में भी गंभीर हादसे हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले अंकित नामक युवक स्कूटी से जा रहा था, तभी कथित रूप से एक ट्रक ने उसे कुचल दिया था। उस घटना के बाद भारी विरोध और हंगामा भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद अब भी इस मार्ग से भारी वाहन गुजर रहे हैं।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
ताजा हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत, यातायात नियंत्रण और भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं,अभी भी कोलारस नगर की थीम रोड से भारी वाहन ट्रक बड़े ही आराम से निकल रहे है। इन भारी वाहनों के कारण कोलारस के भीड़ वाले क्षेत्र मे जाम की हालत बनी रहती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों की स्थिति के साथ-साथ बस चालक की भूमिका को लेकर भी पड़ताल की जा रही है।