शिवपुरी। फरवरी के महीने में शिवपुरी जिले का मौसम पूरी तरह बदल गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आसमान में बादलों का फाग देखने को मिल रहा है। बुधवार को दिन भर सूर्यदेव के दर्शन दुर्लभ रहे और रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी ने फिजां में ठिठुरन घोल दी। इस मौसमी बदलाव का सबसे बड़ा असर तापमान पर पड़ा है, जहाँ दिन के पारे में 5 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस समय राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक दक्षिण-पश्चिम चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। साथ ही, अरब सागर से लेकर मध्य प्रदेश के केंद्र तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इन दो प्रणालियों के मिलन के कारण नमी बढ़ी है, जिससे शिवपुरी सहित पूरे संभाग में घने बादल छाए हुए हैं।
इस बिन मौसम बरसात ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं,वर्तमान में सरसों की फसल या तो कट चुकी है या खलिहानों में रखी है। खुले में रखी सरसों की फसल भीगने से खराब हो सकती है। वहीं दूसरी ओर, गेहूं, चना और मसूर की फसलों के लिए यह हल्की बूंदाबांदी अमृत के समान मानी जा रही है, क्योंकि इससे दाने पुष्ट होंगे।
मौसम विभाग ने शिवपुरी जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में जिले के कई हिस्सों में, तेज हवाओं के साथ गर्जना हो सकती है ओर जिले के बिजली गिरने की संभावना है वही कुछ स्थानों पर ओले गिर सकते हैं, जो खड़ी फसलों के लिए घातक साबित हो सकते हैं,मौसम विभाग ने शिवपुरी के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया हैं।