Shivpuri, जमीन में खोदकर गाड़ दी नवजात बच्ची, कुत्ते शव खीच रहे थे

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना सीमा में आने वाले भानगढ़ गांव में एक नवजात बच्ची का शव मिला है। नवजात को जमीन मे दफनाया गया था,कुत्तो ने नवजात का शव खोदकर निकाल दिया और उसकी चीड फाड कर दी। ग्रामीणों ने कुत्तों को आपस मे लडते देखा और मामले को समझने का प्रयास किया तो उनके मुंह में किसी नवजात का शव दिखा,ग्रामीण ने कुत्तो का किसी प्रकार से भगाया और इस मामले की सूचना पुलिस को दी,मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षत विक्षत शव को जब्त करते हुए इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 17 फरवरी 2026 की शाम ग्रामीण मोहन सिंह प्रजापति ने देखा कि रघुवीर सिंह धाकड़ के मकान के पीछे स्थित बाड़े में कुछ कुत्ते आक्रामक तरीके से जमीन को खोदकर किसी चीज को खींच रहे हैं। पास जाकर देखने पर उनके होश उड़ गए-कुत्तों के जबड़ों में एक नवजात बच्ची का शव था। ग्रामीणों के शोर मचाने पर कुत्ते शव को छोड़कर भाग गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

इस क्षत विक्षत लाडो के शव के मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे है। क्या यह किसी कुंवारी मॉ की कोख से जन्मी लाडो है ? क्या लाडो होने का दंड किसी परिवार ने इसे दिया है और इसे जिंदा दफन कर दिया ? पुलिस जांच का मुख्य बिंदु यह है कि क्या बच्ची मृत पैदा हुई थी और उसे दफनाया गया, या फिर उसे जिंदा ही जमीन में गाड़कर उसकी हत्या की गई?