Shivpuri, विवाहिता का कुंए से पानी निकालते समय पैर फिसला, डूबने से मौत

Adhiraj Awasthi

बैराड। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड़ थाना सीमा में आने वाले नदौरा गांव में निवास करने वाली एक विवाहिता की कुएं में गिरने से मौत होने की खबर मिल रही है। महिला कुएँ से पानी निकल रही थी तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। पुलिस ने लाश का पीएम कराकर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम नदौरा निवासी रामसखी बाई उम्र 40 साल पत्नी भरत धाकड़ 18 फरवरी 2026 की सुबह करीब 11 बजे पशुओं के लिए चारा काटने खेत पर गई थी। कुंए से पानी निकालते समय पैर फिसलने से गिर गई। कुंए में डूबने से रामसखी की मौत हो गई है। पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर लिया है।