Shivpuri, खेत में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला ब्रजेश,जांच शुरू

Adhiraj Awasthi

पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना सीमा में आने वाले डबिया गोविंद गांव में निवास करने वाला एक 41 साल का युवक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला है,भौंती थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डबिया गोविंद निवासी ब्रजेश उम्र 41 साल पुत्र छिंगा जाटव का शव बीते दिन गांव के खेत में स्थित पेड़ से लटका हुआ पाया गया। जब ग्रामीणों ने शव को पेड़ पर फंदे से झूलते देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही भौंती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार किया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम (PM) कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और इस मामले में विवेचना शुरू कर दी है।