पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर थाना थाना सीमा में निवास करने वाला एक युवक के पास आए एक रहस्यमयी कॉल के बाद गायब हो गया और उसकी लाश कुएं में 24 घंटे बाद मिली है। परिजनों का कहना है कि वह बीते रोज उनका बेटा खेत पर जाने के लिए निकला था,जहां उसकी लाश मिली है खेत और कुआ विपरीत दिशा है। युवक के शरीर पर चोट के निशान है आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसे कुंए में फेंका है।
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले अंतर्गत पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम खुरई में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 24 वर्षीय युवक का शव गांव से दूर एक कुएं में बरामद हुआ। मृतक की पहचान मुकेश लोधी उर्फ गोलू के रूप में हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है, वहीं परिजनों ने सीधे तौर पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है।
पिछोर थाना सीमा आने वाले ग्राम खुरई में निवास करने वाले मुकेश लोधी उम्र 24 साल उर्फ गोलू बीते मंगलवार को अपने परिजनों से कहा कि वह खेत पर जा रहा है। बताया जा रहा है कि घर से निकलने से ठीक पहले उसके मोबाइल पर एक फोन कॉल आया था। इसके कुछ ही देर बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। जब मुकेश देर रात तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
मफलर और चप्पल से खुला राज
बुधवार दोपहर करीब 3 बजे गांव के पास एक खेत में बने कुएं में कुछ कपड़े और चप्पल तैरते देखे गए। मृतक के बड़े भाई ज्ञान सिंह लोधी ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली, वे मौके पर पहुंचे। कुएं में तैर रहे मफलर और चप्पल की पहचान मुकेश के सामान के रूप में हुई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से कुएं की तलाशी ली गई, जहां मुकेश का निर्जीव शरीर पानी के भीतर मिला।
हत्या की आशंका: सवाल जो खड़े कर रहे संदेह
परिजनों का आरोप है कि यह महज कोई हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश है,परिजनों के अनुसार, मुकेश के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। जिस कुएं में शव मिला, वह मुकेश के खेत जाने वाले रास्ते से बिल्कुल विपरीत दिशा में स्थित है।आखिरी कॉल के तुरंत बाद मोबाइल का बंद होना किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पिछोर थाना प्रभारी नीतू सिंह अहिरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस परिजनों और अंतिम कॉल करने वाले व्यक्ति के बयानों के आधार पर कड़ियां जोड़ रही है।