शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना थाना सीमा के गांव में निवास करने वाली एक 25 साल की विवाहिता आधी रात बीएफ से फोन पर बात कर रही थी। पति ने पकड कर कूट दिया,विवाहिता ने गुस्से में आकर जहर गटक लिया। परिजनों ने विवाहिता को झांसी में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाहिता की मॉ का कहना था कि पति उसकी लगातार मारपीट करता था। विवाहिता अपने किसी करैरा में रहने वाले युवक से बातचीत करती थी।
खनियाधाना तहसील के निबोदा गांव मे रहने वाली राखी कुशवाह की रामकुमार कुशवाह के साथ 10 मई 2022 को शादी हुई थी। दोनों का डेढ़ साल का एक बेटा है। पति रामकुमार ने बताया- मेरी पत्नी राखी का मायके में एक युवक से अफेयर था। वो चोरी छुपे उससे बात करती थी।
बीते बुधवार को मैं ट्रक चलाने गया था। रात को पत्नी को फोन लगाया और लगभग एक घंटे तक बात की। फिर सो गया। फिर रात करीब 12 बजे उठा तो अचानक पत्नी को कॉल लगाया। तब उसका नंबर व्यस्त आ रहा था। 3 बार कॉल लगाया तो 2 बार पत्नी ने कॉल काट दी।
पति ने आगे बताया- चौथी बार कॉल लगाया तो पत्नी ने रिसीव किया। मैंने पूछा कि इतनी रात को किससे बात कर रही हो। तब उसने बता दिया कि प्रेमी से बात कर रही थी। बोली कि घर आ जाओ, नहीं तो मर जाऊंगी। तब मैं घर पहुंच गया। तब उसने अफेयर के बारे में बताया। तब गुस्सा में मैंने उसे पीट दिया।
पत्नी ने रात को ही अपनी मां को सब कुछ बता दिया। अगले दिन गुरुवार को मैं खेत पर चला गया। दोपहर को सूचना मिली कि राखी ने जहर खा लिया। तब परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लाए,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
शादी के बाद से ही परेशान थी
राखी की मां नारायण ने बताया कि शादी के बाद से ही बेटी परेशान थी। पति अक्सर झगड़ा कर मारपीट करता था। बुधवार रात को वो किसी से बात कर रही थी। जब मुझे फोन लगाया तो मैंने बेटी को डांटा था। इसके बाद पति ने उसे बेल्ट से बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। तब उसने जहर खा लिया। मेरी बच्ची की मौत हो गई, अब मुझे न्याय चाहिए। पति पर कार्रवाई होनी चाहिए।