करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में कांवड़ लेकर लौट रहे एक युवक की मौत हो गई। यह घटना एबी रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के सामने हुई, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे कांवड़िए नारायण पाल को टक्कर मार दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम चंदावनी निवासी गोलू पाल ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी 2026 को वह अपने ताऊ नारायण पाल के साथ कांवड़ भरकर लौटे थे। वे दोनों एबी रोड पर इंडियन पेट्रोल पंप के सामने खड़े थे।
इसी दौरान नारायण पाल शौचालय के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी झांसी की ओर से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार के अज्ञात चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से नारायण पाल सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर के पीछे, दाहिने कान और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। मौके पर मौजूद उत्तम पाल और महेश पाल ने घायल कांवड़िए को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करैरा पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने जांच के बाद नारायण पाल को मृत घोषित कर दिया। करैरा थाना पुलिस ने फरियादी गोलू पाल की रिपोर्ट पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।