शिवपुरी। जिले के पोहरी अनुभाग अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी में 14 फरवरी शनिवार को रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन शिवपुरी एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर के मार्गदर्शन तथा बीएमओ डॉ. दीक्षांत गुधेनिया के नेतृत्व में आयोजित शिविर प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित हुआ। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा ग्रामीण जनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। शिविर में कुल 334 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 57 मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर अथवा सर्जरी हेतु चिन्हित किया गया।
नेत्र रोग (मोतियाबिंद) के 31 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 4 मरीज ऑपरेशन हेतु चयनित किए गए। साथ ही 9 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। विशेष जांच सेवाओं के अंतर्गत 80 व्यक्तियों की एनसीडी संबंधी जांच, 90 व्यक्तियों की आईसीटीसी जांच, 17 व्यक्तियों की मलेरिया जांच तथा 81 अन्य रोगों की जांच की गई। शिविर में 143 व्यक्तियों के एक्स-रे भी किए गए।
शिविर में रोटरी क्लब अध्यक्ष दीपेश सांखला, मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, नगर परिषद अध्यक्ष रश्मि वर्मा, उपाध्यक्ष कृष्णलता शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।