नरवर। शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाली सिंध नदी के पुल पर एक डबरा के रहने वाले युवक का शव मिला हैं वहीं मृतक की पत्नी ने बताया कि घर पर 3 से 4 लोग आये और जबरन मेरे पति को ले गये। जिसके बाद मैंने अपने पति को फोन किया,लेकिन उनका फोन बंद आने लगा। जिसके हमें सूचना मिली कि पति का शव नरवर की सिंध नदी के पुल के ऊपर मिला हैं और साथ ही उन्हीं 4 लोगों ने पति की वीडियो बनाई और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज जांच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार निवासी बारोल डबरा देहात ग्वालियर के रहने वाले मृतक गुलशन जाटव के भाई अरविंद जाटव ने बताया कि 9 फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे गुलशन को उसके परिचित सरमन कुशवाह, रवि कुशवाह, राकेश कुशवाह और हरविंदर सिंह सरदार घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद देर रात करीब 3 बजे परिजनों को सूचना मिली कि गुलशन की हत्या मगरौनी रोड स्थित सिंध नदी के पुल पर कर दी गई है।
हत्या का मामला
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पहले डबरा देहात थाने पहुंचे और फिर नरवर थाने आए, जहां उन्हें गुलशन की मौत की पुष्टि की गई। परिजनों के बयानों और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर नरवर पुलिस ने चारों संदेही आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 3(5) और 3(2)(v) के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
जांच में जुटी पुलिस
शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र नरवर भिजवा दिया गया है। इस मामले में नरवर थाना प्रभारी विनय यादव का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे का मुख्य कारण क्या था और वारदात को अंजाम किस तरह दिया गया। फिलहाल चारों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी हैं।