शिवपुरी। शिवपुरी शहर के जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पर आज एक युवक शिकायत लेकर पहुंचा कि नवनिर्मित और मुख्य थीम रोड पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। युवक का कहना हैं कि थीम रोड स्थित संवेदनशील डिवाइडर कट्स पर मानक स्तर के स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।
अभिषेक शर्मा ने बताया कि थीम रोड पर ठकुरपुरा और ग्वालियर बाइपास जैसे स्थानों पर तो स्पीड ब्रेकर बने हुए हैं, लेकिन 'बड़े हनुमान जी तुलसी आश्रम' नोहरी मार्ग कट के पास स्थिति बेहद भयावह है। यहाँ सड़क में घुमाव होने के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते और वाहनों की गति भी अत्यधिक होती है। सुरक्षा उपायों के अभाव में यह क्षेत्र अब एक खतरनाक 'ब्लैक स्पॉट' में तब्दील होता जा रहा है।
सर्वे और सुधार की जरूरत
अभिषेक शर्मा ने प्रशासन का ध्यान इस ओर भी आकर्षित किया कि केवल तुलसी आश्रम ही नहीं, बल्कि मेडिकल कॉलेज मार्ग और अन्य ऐसे कट जहाँ से वाहन मुड़ते हैं, वहाँ सुरक्षा इंतजाम नाकाफी हैं। उन्होंने मांग की है कि प्रशासन पूरी थीम रोड का सर्वे करवाए और जहाँ भी कट्स असुरक्षित पाए जाएं, वहाँ तत्काल Speed Breakers लगवाए जाएं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि थीम रोड पर सुगम यातायात के साथ-साथ राहगीरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होनी चाहिए। तेज रफ्तार के कारण आए दिन लोग यहाँ चोटिल हो रहे हैं। यदि समय रहते स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड नहीं लगाए गए, तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता।