शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज एक पीड़ित शिकायत लेकर पहुंचा कि 12 लोगों ने मेरे घर में घुसकर हमला बोल दिया, वहीं वह लोग हथियार लेकर आये थे और साथ ही लूट की वारदात को अंजाम देते हुए लाखों रुपये के जेवरात लूटकर ले गये वहीं युवक ने जब इसका विरोध किया तो उसपर जानलेवा हमला कर दिया। वहीं इसकी शिकायत जब पीड़ित परिवार लुकवासा लेकर पहुंचा तो पुलिस ने आरोपियों पर लूट की धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया।
जानकारी के अनुसार निवासी लुकवासा चौकी के ग्राम टुड्यावत कोलारस के रहने वाले विनोद केवट पुत्र कैश केवट ने बताया कि बीती 15 जनवरी 2026 रात 12:30 की बात हैं गांव के ही मोहरसिंह, घनश्याम सेन, विशाल, अन्नू, मोनू, बॉबी और उनके साथ आए कुछ बाहरी दबंगों ने अवैध हथियारों, लाठी, फरसा और कुल्हाड़ी के साथ हमारे घर पर धावा बोल दिया।
आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज शुरू की और विरोध करने पर घर के पुरुष सदस्यों=विनोद, कैश, सोनू, रघुवीर, शिशुपाल और महिलाओं—सुशीला, सोनम, रूपाली व रामरति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। घायलों की स्थिति इतनी गंभीर थी कि उन्हें कोलारस से शिवपुरी और फिर ग्वालियर रेफर करना पड़ा।
यह आरोप हैं परिवार का
पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ करते हुए अलमारी और बक्से तोड़ डाले। आरोपी वहां से करीब 4 लाख रुपये कीमत के सोने के तीन मंगलसूत्र, चांदी की पायलें, करधौनी और नकद राशि लूट ले गए।
विनोद केवट का कहना हैं कि जब वह FIR दर्ज कराने पहुंचे, तो पुलिस ने लूट की बात लिखने से मना कर दिया और कहा कि FIR लिख रहे हैं यही बहुत है।पुलिस ने डरा-धमका कर पीड़ित के हस्ताक्षर करा लिए और मामले को केवल साधारण मारपीट की धाराओं में दर्ज किया।
आरोपी दे रहे हैं जान से मारने की धमकी
घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी अब उन्हें केस वापस लेने के लिए धमका रहे हैं और कह रहे हैं कि पैसों के दम पर हमने पुलिस को खरीद लिया है, अब तुम्हें जान से खत्म कर देंगे।
न्याय न मिलने से परेशान होकर पूरे परिवार ने अब पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर FIR में लूट की धाराएं बढ़ाई जाएं और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।