शिवपुरी: किसान का अपहरण, 8 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, परिजन परेशान

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। पोहरी के छर्च थाना क्षेत्र के ग्राम महदेवा से पिछले मंगलवार को दर्जन भर लोगों द्वारा अगवा किए गए एक किसान के मामले में अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के अगले दिन ही किसान के पुत्र राजेंद्र कुशवाह ने पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड से लिखित शिकायत कर सरेआम घूम रहे अपहरणकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी।

लेकिन स्थानीय पुलिस थाने की निष्क्रियता से 8 दिन बाद भी घर के बाहर से अपहरण कर ले जाएगा किसान नकटू कुशवाह का कोई ऐसा पता नहीं है जिस वजह से स्थानीय ग्रामीण और किसान के परिजन परेशान है।इस संबंध में किसान की पत्नी कला देवी व पुत्र राजेंद्र ने पुलिस अधीक्षक से तत्काल हस्तक्षेप कर उसके पिता को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम से ही किया था किसान का अपहरण पर पुलिस मान रही गुमशुदगी

छर्च थाने के ग्राम महदेवा निवासी राजेंद्र कुशवाह व उसकी मां कलावती ने बताया कि इस संबंध में वह पुलिस कप्तान से लिखित शिकायत की थी कि पिछले मंगलवार की रात 8 बजे आरोपी स्वामी लाल कुशवाह, बृजमोहन,दिनेश व देवेंद्र कुशवाह पुत्र लोहरे कुशवाह,हरिचरण कुशवाह,दिनेश कुशवाह व दुर्गेश कुशवाह पुत्र प्रेमराज कुशवाह निवासी महदेवा तथा शिवराज यादव,हेमंत यादव पुत्र देव सिंह, वीरन कुशवाह व उदल कुशवाह निवासी मानपुर ने गांव में आकर उसे पकड़ लिया और पिता नकटू कुशवाह को फोन से बुलवाकर पिता के साथ अनिल राठौड़ की खेती करने पर जमकर मारपीट की और उसके छोटे भाई,मां व पत्नी के सामने धमकी देते हुए जबरन अगवा कर ले गए।

तभी से उसके पिता का कोई अता-पता नहीं है।पुलिस ने सिर्फ गुमशुदा की कायमी कर घटना के 8 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित पुत्र ने एसपी से पिता को आरोपियों के चंगुल से मुक्त करवा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।